
बैतूल| अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को वैष्णवी नगर गोठाना में सूर्यसाधना यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्वशांति और जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए आहूतियां अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की बहनों ने किया। पंडित रामसूरत मिश्रा, रामजी पाटिल, एसएल धुर्वे, डीएस धुर्वे, बालकदास कापसे, कमला राने, पूनम राने, लता भोयरे, मालती कुमरे, कृष्णामणि धुर्वे, ज्योति मर्सकोले, केएल हारले समेत स्थानीय परिजन मौजूद थे। रविशंकर पारखे ने बताया कि तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद में 2 से 5 जनवरी तक अश्वमेघ महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी परिजन पहुंचेगें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-suryasadhana-yagya-performed-at-vaishnavi-nagar-gothana-064540-6242772.html
No comments:
Post a Comment