Sunday, December 22, 2019

इंटर स्कूल टूर्नामेंट में आरडी पब्लिक स्कूल को मिले 25 मेडल

समापन पर एडिशनल जज ने बांटे पुरस्कार

भास्कर संवाददाता | बैतूल

शहर के आरडी पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन हुअा। इसमें जिले के प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर हुई रोलर स्केटिंग, वालीबाॅल, फुटबाूल, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता में आरडी पब्लिक स्कूल को 25 मेडल मिले। शनिवार को पांच दिवसीय इंटर स्कूल टूर्नामेंट का समापन हुअा। इंटर स्कूल टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुअा। प्रतियोगिता में विजयी छात्र- छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समापन कार्यक्रम में एडिशनल जज श्रीमती रेखा चंद्रवंशी, दीपेंद्र मालू ने छात्र- छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं मेडल से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गायन में नर्सरी से केजी 2 में प्रथम सक्षम शर्मा, द्वितीय निधिश देशमुख, कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक के कैडर में प्रथम स्थान अलिजा शेख, द्वितीय स्थान रिषित चौरगढ़े, छठवीं से 12वीं तक में प्रथम स्थान जान्हवी सावरकर, द्वितीय स्थान हर्ष भावसार, एकल नृत्य में नर्सरी से केजी-2 में प्रथम स्थान अनन्या अग्रवाल, पहली से पांचवीं तक प्रथम स्थान कार्तिक नागोरी, 6वीं से 12वीं तक के एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तेजस वागद्रे रहे। इसके अलावा अन्य छात्र- छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर रितु खंडेलवाल ने कहा आगामी आने वाले समय में भी विद्यालय द्वारा समय- समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं को शामिल किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news rd public school gets 25 medals in inter school tournament


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-rd-public-school-gets-25-medals-in-inter-school-tournament-064542-6242773.html

No comments:

Post a Comment