Friday, December 20, 2019

मानव संरचना... ढकोरा हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानव संरचना पर आकर्षक रंगोली सजाई

ब्यावरा|क्षेत्र के ढकोरा हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर कई संदेश दिए। स्कूल की शिक्षिका इंदिरा कुशवाह ने नई पहल कर बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट के रूप में एन चित्रों को बनाया जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। कक्षा 10वीं और 9वीं के छात्र व छात्राओं ने रंगोली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने मस्तिष्क, मानव नेत्र, ह्दय, तंत्रिका तंत्र, नर जनन तंत्र, मादा जनन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, पादप और जंतु कोशिश का डीएनए आदि के चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिक्षिका श्रीमती कुशवाह ने बताया कि इस शैक्षणिक रंगोली प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आई। इस मौके पर राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र शाक्यवार, कमलेश कुमार मीना, मोहनलाल यादव आदि शिक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news human structure students of dhakora high school decorated attractive rangoli on human structure


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-human-structure-students-of-dhakora-high-school-decorated-attractive-rangoli-on-human-structure-065510-6227180.html

No comments:

Post a Comment