राजगढ़, सुठालिया, खिलचीपुर, पचोर एवं तलेन में भी हुए कार्यक्रम: विट्ठलानाथजी की जयंती पर ब्यावरा के अलावा राजगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर, तलेन, सुठालिया, पचोर, मधुसूदनगढ़ सहित जिले के सभी 9 पुष्टि भक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम हुए। शहर में निकाली गई प्रभात फेरी में गिरिराज करोड़िया, पुरुषोत्तम भानेज, राजेश भानेज, गिरिराज पगारा, गिरिश भानेज, आशिष गुप्ता, अजय भानेज, रवि गुप्ता, नितिन सिंघी, राधेश्याम चेला, दीपेश भानेज, गोपाल नामदेव, जगदीश टाटा, बद्रीलाल नामदेव, मोहन गौड़, मुकुट गुप्ता, श्याम भानेज, सुमित गौड़, मोहित करोड़िया, तलेन कुमार, रमेशचंद्र, आशुतोष, जितेंद्र सक्सेना सहित अन्य शामिल थे।
अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद ने ब्यावरा सहित जिले के 9 पुष्टि भक्ति केंद्रों पर मनाया गुंसाई विट्ठलनाथ जी का 504वां प्रकटोत्सव
अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद व श्रीवल्लभ युवा मंडल ने विट्ठलनाथजी के 504वें प्राकट्य उत्सव पर शुक्रवार सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली।
पुष्टिमार्ग के प्रणेता श्रीमद् वल्लभाचार्य के सिद्धांतों को प्रचारित करने में विट्ठलनाथ जी की अहम भूमिका रही
श्रीवल्लभ युवा मंडल जिलाध्यक्ष गिरिराज गुप्ता पगारा ने बताया कि पुष्टि भक्ति मार्ग वल्लभ संप्रदाय का विस्तार करने में गाेसाईं विट्ठलनाथ जी का प्रमुख योगदान रहा। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के अनुग्रह मार्ग के तहत पुष्टिमार्ग के प्रणेता श्रीमद् वल्लभाचार्य के सिद्धांतों को प्रचारित करने में विट्ठलनाथ जी की अहम भूमिका रही। इसके लिए मंदिर में वार्ता प्रसंग भी हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मुगल काल में जब सनातन धर्म पर प्रहार किए जा रहे थे, ऐसे विपरीत समय में श्रीमद् विट्ठलनाथ जी ने भक्ति मार्ग पर चलकर सनातन हिन्दू संस्कृति को स्थिर रखने में बड़ा योगदान दिया। संवत 1572 में पौष कृष्ण नवमी को महाप्रभु के श्रीमद् वल्लभाचार्य के यहां श्री विट्ठलनाथ जी ने जन्म लिया था। उन्होंने श्रीमद् भागवत सुबोधनी पर टीका, विद्वान मंडल नामक ग्रंथ में शुद्धाद्वैत का प्रतिपादन करते हुए गीताजी पर चार ग्रंथ प्रथम अध्याय का तात्पर्य, गीता तात्पर्य, गीता के लिए, न्यायादेश विवृत्ति की रचना सहित संगीतमय कई पदों एवं स्रोतों की रचना की। उनकी कुश्ती, घुड़सवारी, चित्रकला, संगीत इत्यादि में बहुत रूचि थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-have-prabhatferi-cradle-festival-and-utsav-darshan-conducted-at-nine-confirmed-bhakti-centers-065504-6227179.html
No comments:
Post a Comment