
शहर के बीचोंबीच पुराने बस स्टैंड पर चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने 3 जुआरियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से 450 रुपए नकदी और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए हैं। सिटी थाना पुलिस ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर इमली के पेड़ के नीचे जुए का फड़ संचालित करने की सूचना मिली थी। यहां मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर रवि वर्मा, रामबाबू सेंधिया और मिथुन राय को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान कुछ अन्य जुआरी फरार भी हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-yoke-busting-at-old-bus-stand-3-arrested-with-cash-065520-6227166.html
No comments:
Post a Comment