बताया गया कि आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों का पंजीयन कर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार की ओर ले जाना व उद्योग, सेवा उद्योग स्थापना की पूर्ण जानकारी के साथ शासन द्वारा संचालित समस्त स्वरोजगार योजना से परिचित कराना है। जिले के युवक युवतियों को जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो व न्यूनतम योग्यता 8वीं हो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर तक है। चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन के बाद 1 जनवरी से निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 21 दिन तक दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-free-residential-training-applications-will-be-submitted-till-24-070623-6231951.html
No comments:
Post a Comment