Saturday, December 21, 2019

174 रन की पारी खेलकर आउट हुआ अरमान

दमोह| ग्वालियर में चल रहे अंडर 18 क्रिकेट टूर्नामेंट में सागर की टीम से खेलते हुए शुक्रवार को शानदार शतक लगाने वाले अरमान बाधवा ने शनिवार को 127 रन की पारी से आगे खेलना चालू किया। इस बीच उसने 174 रन की पारी खेली, जिसमें उसने 28 चौका मारे। इस बीच आउट हो गया। टीम की ओर से सर्वाधिक रन अरमान बाधवा के 174 रहे, जबकि सागर की टीम का स्कोर 431 रन रहा। यहां पर बता दें कि दमोह निवासी अरमान वर्तमान में सागर की टीम ओर से ग्वालियर में हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर 18 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल रहा है। टूर्नामेंट में उसने शानदार प्रदर्शन किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-armaan-out-after-playing-174-runs-070628-6231954.html

No comments:

Post a Comment