गुलगंज थाना क्षेत्र की बंधा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम घिनौची के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जबलपुर जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस टक्कर में बस में सवार कई यात्रियों को चोट एवं खरोंच आई हैं, जबकि 2 यात्री अधिक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बड़ामलहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ामलहरा पुलिस ने 0 पर मामला दर्ज कर गुलगंज थाने को भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बुंदेलखंड ट्रांसपोर्ट कंपनी की यात्री बस एमपी 16पी 0530 जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस गुलगंज थाना के घिनौची गांव के पास पहुंची। रात में घना कोहरा होने के कारण बस के ड्राइवर को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली दिखाई नहीं दी और बस सीधी ट्रॉली से भिड़ गई। ट्रॉली से टकराने के बाद ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। इस घटना के बाद बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, जबकि नौगांव निवासी अवध किशोर यादव 50 वर्ष और छोटे लाल प्रजापति उमरी जिला रीवा 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डायल 100 की मदद से बड़ामलहरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं गंभीर घायल अवध किशोर अाैर छोटे लाल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस।
रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायल
छतरपुर | गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के महोबा रोड पर रेत से भरे एक ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से पीछे बैठे एक युवक का पैर टूट गया और दूसरे को मामूली रूप से चाेटें अाई हैं। थाने की डायल 100 पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार रानीपुर का हरिचरण पिता प्रभुदयाल कुशवाहा और नारायण कुशवाहा एक बाइक पर सवार होकर नौगांव से कैमाहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महोबा रोड पर एक रेत से भरे ट्रैक्टर ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से हरिचरण का एक पैर टूट गया, पीछे बैठे नारायण को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-a-high-speed-passenger-bus-collided-with-a-tractor-trolley-parked-on-the-road-two-passengers-seriously-injured-070228-6234726.html
No comments:
Post a Comment