Friday, December 20, 2019

वर्षों से बदहाल पड़े सुलभ शौचालय काे दिया नया स्वरूप

छापीहेड़ा | स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर को नंबर एक बनाने के लिए नगर परिषद दिन रात अथक प्रयास कर रही है। वार्ड नंबर तीन स्थित रामपुरिया बालाजी मंदिर के पास बना वर्षों पुराना सुलभ शौचालय जीण शीर्ण हो गया था। जिसकी मरम्मत कर रंग रोगन करवाया गया है। पूर्व में सुविधा घर का ताला लगा रहता था। इससे रह वासियों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही थी। सीएमओ आरसी वर्मा ने बताया कि सामुदायिक सुलभ शौचालय का कार्य करवा कर उसे आम लोगों के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। सुलभ शौचालय के शुरू हो जाने से आम नागरिक खुले में शौच नहीं जाएंगे और नगर में स्वच्छता बनी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-sulabh-toilets-have-been-redesigned-for-years-065555-6227174.html

No comments:

Post a Comment