सर्वप्रथम पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अपना परिचय दिया गया, जिसमें उनके द्वारा विद्यालय के खट्टे-मीठे अनुभवों को वर्तमान छात्रों को बताएं एवं निरंतर अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करने की सलाह दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। आनंद जैन, नरोत्तम विश्वकर्मा, प्राचार्य नारायण सिंह लोधी, प्रवीन खरे द्वारा अपनी सफलता की कहानी व अपने विद्यालयीन अनुभवों को भी छात्र-छात्राओं को बताकर उनका मार्गदर्शन किया गया। अनीता जैन पुस्तकालय प्रभारी ने भी अपने बड़े भाई बहिनों की खुशियों को संजोकर रखने व उनके अनुभवों से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की बात कही।
विद्यालयीन प्राचार्य एके त्रिपाठी ने कहा कि नवोदय का उद्देश्य बच्चों का बहुमुखी विकास करना है। विभिन्न पदों पर आसीन नवोदय विद्यालय के छात्रों को यहां पर देखकर हम गौरवित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक एसके अग्रवाल ने कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मात्र औपचारिकता नहीं बल्कि वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के लिए बहुत ही प्रेरणादायी है। इस अवसर पर पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं नवीन भवन का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में हटा एल्युमिनी नवोदय सोसायटी अध्यक्ष आनंद जैन, कौशल किशोर पटेल, बाहुबली जैन सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन बारहवीं के छात्र कमल खरे व आभार शिक्षक एसके अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी ने सामूहिक भोजन किया। इसके पश्चात वर्तमान एवं पूर्व छात्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
हटा। नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन में मौजूद पूर्व छात्र-छात्राएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-east-chhatraen-shared-their-experience-of-current-students-084600-6074960.html
No comments:
Post a Comment