
हरदा| इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर कुसिया के पास रविवार को कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि नेमावर निवासी संतोष सिंह पिता भैरो सिंह (42), उसका साथी शिवदयाल सिंह (38) और उसका भतीजा प्रिंस (12) सगाई समारोह में शामिल होने के लिए हरदा आए थे। वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर दोपहर 3 बजे कुसिया के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-car-collides-with-bike-three-injured-084542-6076784.html
No comments:
Post a Comment