बेगमगंज | अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्टेज को मुख्य द्वार पर डिस्पोजल खड़े कर भरा जा रहा है। जिससे मरीजों को बदबू और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं यहां पर डिस्पोजल वाहन घंटों खड़ा रहता है और कर्मचारी धीरे धीरे से उसमे मेडिकल वेस्टेज डालते हैं। जिससे यहां पर पर्चा और दवाई के लाइन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं संक्रामक रोग फैलने का भी डर बना रहता है।
दरअसल सिविल अस्पताल में निकलने वाला गंदा कचरा, डिलेवरी के गंदे कपड़े, पट्टियां, रक्त परीक्षण की पट्टियां, पेशाब व रक्त की जांच वाली सामग्री, सुई, आईबी सेट एवं मेडिकल की उपयोग की गई अन्य सामग्री को अस्पताल के ठीक सामने डिस्पोजल वाहन खड़ी करके काफी देर तक भरा जाता है। समाजसेवी बाबू शब्बीर आलम खान, पूर्व नपाध्यक्ष शिखर चंद जैन, राजकुमार जैन एडवोकेट, गुफरान अली एडवोकेट, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, एमएस सिंह एडवोकेट, पीएस सिंह राजपूत एडवोकेट, राकेश श्रीवास एडवोकेट इत्यादि आदि ने शिकायत की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-medical-vestage-patients-suffering-from-vehicles-from-the-main-gate-of-civil-hospital-064529-6242600.html
No comments:
Post a Comment