Sunday, December 1, 2019

दो बालिकाओं के साथ रास्ता भटकी किशोरी, लोगों ने पुलिस को सौंपा

भोपाल से देवास जाने के लिए स्टेशन पर उतरी आदिवासी किशोरी रास्ता भटक गई। 8-10 वर्ष की 2 बालिकाओं के साथ परशुराम चौक पर पता पूछते समय कुछ लोगों को उस पर चोरी का शक हुआ। टांक चौराहे पर लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसे घेर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाने ले जाकर उससे पूछताछ की। इसमें पता चला कि किशोरी को देवास जाना था, लेकिन वह रास्ता भटक गई। टीआई सीएस सरियाम ने बताया कि 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी रास्ता भटक गई थी। उसे देवास में उसकी मौसी के यहां पहुंचा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-teenager-wandering-with-two-girls-people-handed-over-to-police-084510-6076775.html

No comments:

Post a Comment