Monday, December 23, 2019

नशे की हालत में ग्रामीण कुएं में गिरा, अस्पताल लाने के दौरान मौत

ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देरी गांव में सोमवार की शाम एक 45 वर्षीय अधेड़ नशे की हालत में गांव के एक कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से घायल व्यक्ति को परिजनों ने 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, पर हालत गंभीर होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देरी गांव का सुगरा पिता सुरियां यादव उम्र 45 वर्ष नशे की हालत में रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान वह गांव के एक कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला और 108 वाहन को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही 108 वाहन की ईएमटी सरोज श्रीवास और पायलट फारुक मुहम्मद मौके पर पहुंचे और मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया। पर अधेड़ के शरीर में पानी अधिक चले जाने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-drunk-in-rural-well-dies-during-hospitalization-062533-6247624.html

No comments:

Post a Comment