Friday, December 20, 2019

तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक

कोतवाली प्रांगण में तहसीलदार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक घनघोरिया, थाना प्रभारी एनडी कनारे सहित नगर के आम लोेग उपस्थित थे। बैठक में तहसीलदार एसडी प्रजापति ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई है। इसलिए जिले में पांच व पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के जुलूस व प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। अनुविभागीय अधिकारी अशोक घनघोरिया ने कहा कि देश में नागरिकता कानून को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा

शांति भंग की जा रही है। जो देश हित में नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह में न आएं। सोशल मीडिया की खबरों पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वाली खबरों को लाईक न करें और न ही उन्हें फारवर्ड करें। सोशल मीडिया पर सख्ती के साथ नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने या संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

थाना प्रभारी कनारे ने कहा कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कटीबद्ध है। नगर में पुलिस गस्त जारी है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह हमेशा की तरह शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा भाई चारे का परिचय दें।

निवाड़ी। शांति समिति की हुई बैठक।

प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन रहा चौकन्ना

छतरपुर | नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार की दोपहर जिला मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। इसलिए शहर में पूरी तरह से शांति बनी रही। एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते मुख्यालय में कोई अप्रिय घटना न हो इसके पुलिस और प्रशासन चौकन्ना रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news tehsildar and sub divisional officer police took peace committee meeting


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-tehsildar-and-sub-divisional-officer-police-took-peace-committee-meeting-065649-6224166.html

No comments:

Post a Comment