Friday, December 20, 2019

मदरसा बोर्ड ...बच्चों को भेंट किए गर्म कपड़े

छतरपुर | अलीपुरा में मदरसा बोर्ड से अनुदान प्राप्त नूर माध्यमिक शाला की संचालिका जाहिदा खान और उनके बेटे गुड्डू खान ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म कपड़े और स्वेटर भेंट किए। इस समय जिले में शीतलहर चल रही है। इस भीषण ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं। स्कूल के बच्चे यह गर्म कपड़े पाकर खुश हुए। इस दौरान संस्था के अध्यापक महेंद्र सोनकिया ने इस कार्य के लिए दोनों के सभी का आभार व्यक्त है।

समाज...जिला स्तरीय सेन सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह स्थगित

छतरपुर | सेन समाज के जिला सचिव राजेंद्र सेन ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित छतरपुर जिले में धारा 144 लागू होने एवं कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के कारण जिला सर्व सेन समाज के तत्वाधान में आगामी 5 जनवरी 2020 रविवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सेन सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही आज 21 दिसंबर 2019 शनिवार को कार्यालय में होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक भी रद्द कर दी गई है। जिले से धारा 144 हटने बाद बैठक कर आयोजन के लिए नई तारीख की घोषणा जिलाध्यक्ष दिलीप सेन द्वारा की जाएगी।

आयोजन...उद्यमिता जागरूकता और स्वरोजगार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छतरपुर | उद्यमिता स्वरोजगार योजनांतर्गत राजनगर रोड स्थित शासकीय आईटीआई में शुक्रवार को स्वरोजगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, अंत्यावसायी, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी वित्त निगम के अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर और जनपद पंचायत के स्वरोजगार प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आईटीआई उत्तीर्ण और अंतिम वर्ष में प्रशिक्षणरत छात्र छात्राओं को स्वरोजगार से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार से समझाई और उनके प्रश्न और शंकाओं का समाधान किया। इसके अलावा नेशनल एससी, एसटी हब योजना के तहत एक दिवसीय उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। प्रशिक्षणार्थियों को इस योजना के लाभ के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डीके करोसिया सहित संस्था के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

समिति...नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को मिली रोशनी, परिजनों का होगा सम्मान

छतरपुर | हनुमान टौरिया सेवा समिति द्वारा 26 दिसंबर को आयोजित होने बाले शिविर में पिता की मृत्यु उपरांत किए गए नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को नई रोशनी मिली गई है। इन परिजनों का हनुमान टौरिया सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। किशोरगंज कुलपहाड़ के श्यामसुंदर अरजरिया रिटायर्ड पशुचिकित्सक का छतरपुर में 3 दिसंबर को निधन हो गया। पिता की मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों द्वारा उनके दोनों नेत्र दान करते हुए दो नेत्रहीनों के जीवन में उजाला लाते हुए नई रोशनी प्रदान की है। उनके भाई अाैर बेटों ने इस कार्य से मानवता का फर्ज निभाया है। श्री अरजरिया के परिजनों के द्वारा किए गए इस कार्य के लिए हनुमान टौरिया सेवा समिति द्वारा 26 दिसंबर को आयोजित नेत्र शिविर के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

सूचना...एसडीएम ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची सत्यापन का कार्य 25 दिसंबर तक पूरा करने दिए निर्देश

बड़ामलहरा | स्थानीय मंगल भवन में एसडीएम एनआर गौड़ ने बीपीएल परिवारों के खाद्यान्न सत्यापन पात्रता पर्ची में लगे जमीनी अमले की बैठक आयोजित कर कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। विकासखंड में पात्रता पर्ची कार्य धीमी गति से चलने के कारण उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुए कार्य में लगे कर्मचारियों को एक दूसरे का सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही काम में लापरवाही करने वालों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने 25 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत सीईओ अजय सिंह, सीएमओ प्रदीप रिछारिया, डॉ. एकता गुप्ता सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सचिव, रोजगार सहायक एवं नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

निर्देश...कलेक्टोरेट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

छतरपुर | जिला दंडाधिकारी मोहित बुंदस द्वारा एसपी के प्रतिवेदन पर 18 दिसंबर से जिले में आगामी आदेश तक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 प्रभावशील करने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान बगैर अनुमति के कोई भी जुलूस, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सहित अफवाह फैलाने पर प्रतिबंध रहेगा। उपरोक्त स्थिति देखते हुए जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 21 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेेक्टर पियूष भट्ट को बनाया गया है। इसके अलावा तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news madrasa board warm clothes offered to children
Chhatarpur News - mp news madrasa board warm clothes offered to children
Chhatarpur News - mp news madrasa board warm clothes offered to children


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-madrasa-board-warm-clothes-offered-to-children-065605-6226997.html

No comments:

Post a Comment