जानकारी अनुसार किरण पति बबलू रैकवार 28 सोमवार की सुबह चाय बना रही थी। जैसे ही उसने लकड़ी में डिब्बी से केरोसिन डाला और माचिस जलाई, उसी दौरान उसकी साड़ी के पल्लू से डिब्बी लुढ़क गई और देखते ही देखते उसकी साड़ी में आग लग गई। चिल्लाने पर बाहर खड़ा उसका पति आया और उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग से झुलस गया। हादसे में महिला का शरीर करीब 50 प्रतिशत एवं उसके पति का बबलू रैकवार 35 भी बीस फीसदी जल गया है। देर शाम महिला के बयान लेने तहसीलदार बबीता राठौर जिला अस्पताल पहुंची। परिजनों ने बताया कि सोमवार को किरण का उपवास था। उसका पति रात में खेत में सुबह घर आया था। जब वह चाय बना रही थी तभी यह घटना हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-couple-scorched-with-fire-while-making-tea-admitted-in-district-hospital-062549-6247459.html
No comments:
Post a Comment