Tuesday, December 24, 2019

भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन में नई कार्यकारिणी गठित, रामवीर बने जिलाध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन सरस्वती स्कूल पठार में हुआ। मुख्य अतिथि मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री केपी सिंह, विशेष अतिथि विभाग प्रमुख धर्मस्वरूप भार्गव थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भागचंद जैन ने की। प्रदेश महामंत्री केपी सिंह ने कहा कि हमारे यहां दायित्व पद टेंपरेरी व्यवस्था रहती है जबकि कार्यकर्ता स्थाई रहता है। दायित्व का परिवर्तन होता रहता है इसलिए कार्यकर्ता स्थाई रहता है। उन्होंने मजदूर संघ की जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित की। इसमें जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष बालचंद नरवरिया, ओमप्रकाश शर्मा ओपी, संतोष तिवारी,

जिला मंत्री हरिसिंह रघुवंशी हैरी, जिला सहमंत्री राजा सिंह यादव, दौलतराम धाकड़, सीमा श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष मोहनप्रसाद शर्मा, कार्यालय मंत्री माधौ सिंह करैया आदि शामिल हैं। संचालन राज्य कर्मचारी संघ के सचिव महेंद्र रघुवंशी ने किया। अतिथियों का परिचय महेंद्र शर्मा ने कराया। इस अवसर पर संगठन गीत नरेंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, रमेश यादव, रामेश्वरी यादव, अमर सिंह रघुवंशी, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news a new executive was formed in the district convention of the bharatiya mazdoor sangh ramveer became the district president


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-a-new-executive-was-formed-in-the-district-convention-of-the-bharatiya-mazdoor-sangh-ramveer-became-the-district-president-063521-6258522.html

No comments:

Post a Comment