Sunday, December 22, 2019

मालगाड़ी में लदे सेना के वाहनों की हवा निकाल हाइट कम की, तब निकली सुरंग से

बैतूल। घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर पूरे दिन खड़ी रही ट्रेन। वाहनों की हवा निकालने के बाद ही सुरंग से निकल सकी।

पहले हुई दुर्घटना से लिया सबक, रेलवे के पाइंट्स मेन, प्रबंधक की सतर्कता से टला हादसा

भास्कर संवाददाता | बैतूल

घाेड़ाडाेंगरी रेलवे स्टेशन पर सेना के ट्रक अाैर सामान से लदी एक माल गाड़ी के रेलवे सुरंग से गुजरने काे लेकर पाइंट्स मेन अाैर प्रबंधक की सतर्कता दिखार्इ। इससे मालगाड़ी करीब साढ़े 23 घंटे बाद सुरंगों से निकल पार्इ। पिछले साल इस ट्रैक पर हुए हादसे से सबक लेकर यह सतर्कता रेलवे स्टाफ ने बरती थी। अगर पाइंट्स मेन नहीं देखते ताे धाराखोह की सुरंग के हार्इ टेंशन की लाइन से सेना के ट्रक टकरा सकते थे।

जानकारी के अनुसार 30 बीअाेएम- बाेगी अाेपन मिलिट्री वेगन ट्रक व सामान से लदी हुर्इ थी। यह ट्रेन नागपुर हाेते हुए हैदराबाद जा रही थी। शनिवार शाम ट्रेन घोड़ाडोंगरी स्टेशन पहुंची। इस दाैरान स्टेशन पर तैनात पाइंट्स मेन ने मालगाड़ी पर लदे ट्रक देखे ट्रकों की ऊंचाई सुरंग से ज्यादा हाेने पर सुरंग से निकलने में हाइटेंशन लाइन के टकराने का खतरा देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक काे दी। उन्होंने इसकी सूचना नागपुर रेल मंडल काे दी, तब तक मालगाड़ी काे राेके रखा।

मंडल से ट्रेन पर लदे ट्रकों के टायरों की हवा निकालने के अादेश दिए। जवानों ने अपने कमांडेंट काे इसकी सूचना दी। इसके बाद बीअाेएम पर लदे ट्रकों की हवा निकाली। इसके ट्रकों से लदी ट्रेन काे धाराखोह की सुरंगाें से निकाला गया। हालांकि इस दाैरान साढ़े 23 घंटे मालगाड़ी काे राेकना पड़ा।

10 मई 2018 काे एेसी ही ट्रेन में लगी थी अाग : बेंगलुरू से फैजाबाद जा रही मालगाड़ी में इन्हीं सुरंग के पास 10 मई 2018 काे ऊंचाई अधिक हाेने से अाेएचडी लाइन से टकराने से ट्रकों में अाग लग गई थी। अचानक अाग लगने से सेना के चार ट्रक खाक हो गए थी।

सुरंग से टकराने के डर के कारण सतर्कता बरती

सेना के ट्रकों से लदी मालगाड़ी ट्रैक से गुजर रही थी। मेजरमेंट में दिक्कत अा रही थी। सुरंग से खतरा था। इस पर मंडल काे सूचना दी अाैर फिर वहां से मिलिट्री के अाॅफिसर से चर्चा हुर्इ। इसके बाद ट्रकों की हवा निकाली। इसके बाद इस ट्रेन काे निकाला गया। सुरंग की छत से टकराने काे लेकर सतर्कता बरती है। - एके लिंडा, स्टेशन प्रबंधक, घोड़ाडोंगरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news reduced height of army vehicles loaded in goods train then came out of tunnel


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-reduced-height-of-army-vehicles-loaded-in-goods-train-then-came-out-of-tunnel-064557-6242763.html

No comments:

Post a Comment