Tuesday, December 24, 2019

डिफाल्टर किसानों को एक बही पर दी जा रही दाे बोरी यूरिया

अाठनेर। खाद लेने साेसाइटी के सामने लगी किसानाें की कतार।

यूरिया खरीदने उमड़ रही किसानों की भीड़, आठ समिति पर हो रही खाद की बिक्री ‌

भास्कर संवाददाता | आठनेर

क्षेत्र में यूरिया का संकट बना हुआ है। किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। ब्लाॅक 8 में आठनेर की सहकारिता समिति को सेंटर बनाया है। यहां पर प्रत्येक डिफाल्टर किसानों के लिए एक बही और आधार कार्ड पर दो बोरी देने का आदेश किया है।

मंगलवार को यूरिया खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आठनेर सहकारिता समिति में दाे दिनाें में 660 बोरी की बिक्री की है। 380 बोरी का स्टॉक यूरिया उपलब्ध था।

उपलब्धता हाेने पर डिमांड के अनुसार देंगे खाद

डिफाल्टर किसानाें के लिए एक बही और आधार कार्ड पर दो बोरी यूरिया दिए जाने की व्यवस्था फिलहाल बनाई है। यूरिया की किल्लत के मद्देनजर ऐसी व्यवस्था बनाई है। यूरिया उपलब्ध हाेने पर किसानों काे डिमांड के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाएगा। - एमआर राठौर, प्रबंधक सोसाइटी

किसानों को बिना शर्त पर यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाना चाहिए। प्रत्येक किसान को उचित मात्रा और आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराना चाहिए। किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिलेगा ताे उनका नुकसान हाेगा। - हेमंत खंडेलवाल, भाजपा, प्रदेश कोषाध्यक्ष



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AATHNER News - mp news defaulter farmers are being given sack urea on a book


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-defaulter-farmers-are-being-given-sack-urea-on-a-book-063505-6258623.html

No comments:

Post a Comment