उद्घाटन कार्यक्रम मां सरस्वती की पूजा अर्चन के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय उपरांत खेल शुरू किया गया। पहला मैच टीकमगढ़ और निवाड़ी के मध्य खेला गया। जिसमें टीकमगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों के मैच में 95 रनोें का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद निवाड़ी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। टीकमगढ़ की टीम ने शानदार गेंदबाजी का जोहर दिखाते हुए मैच को अंतिम ओवरों तक ले गई। मैच का फैसला भी अंतिम गेंद तक गया। पर निवाड़ी टीम के अमन ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को अपने तरफ किया एवं जीत हासिल की। दूसरा मैच छतरपुर और पन्ना के बीच खेला गया। जिसमें पन्ना की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 12 ओवरों के मैच में मात्र 75 रन ही बना पाई। वहीं छतरपुर की टीम से रिजवान एवं सियाराम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को 2 औवर शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल किया। इसके साथ ही छतरपुर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब छतरपुर का मुकाबला शनिवार को दमोह टीम से होगा।
इस कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डाॅ. केएल पटेल, क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. ओपी अरजरिया, आयोजन पुरुष प्रभारी डाॅ. एचएन खरे, डाॅ. एसपी द्विवेदी, डाॅ. अनिल सिंह, राहुल अवस्थी, क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. हेमंत यादव, ब्रजराज सिंह, पंकज आर्य, विवेक आर्य, प्रिया बघेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महाराजा कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. अरविंद महलोनियां ने किया। कॉमेंट्री धीरज चौबे द्वारा की गई। मैच में निर्णायक के रूप में जीतेंद्र नौगरिया, योगेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल जुनैद जैकी, पंकज गुप्ता, अभिनय दुबे सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. महलोनियां ने बताया कि शनिवार के सेमीफाइनल मुकाबले सुबह 09 बजे शुरू होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-cricket-niwari-defeated-tikamgarh-and-chhatarpur-defeated-panna-semi-final-matches-to-be-held-today-065614-6226999.html
No comments:
Post a Comment