Sunday, December 22, 2019

विश्वकर्मा लोहार समाज ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन की बनाई रूपरेखा

बैतूल | विश्वकर्मा लोहार समाज समिति की मासिक बैठक रविवार को मां शारदा मंदिर प्रांगण सोनाघाटी में हुई। समाज के मीडिया प्रभारी किशोरीलाल विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक में समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विश्वकर्मा आध्यात्मिक समूह ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए 10 हजार 51 रुपए देने की घोषणा की। वहीं विश्वकर्मा मंदिर निर्माण के लिए हेमराज धोतरे आमला ने एक क्विंटल लोहा एवं समाज द्वारा क्रय की गई भूमि में ट्यूबवेल के लिए नारायण बन्ध्ये जोगली ने मोटर दी है। चिन्दू बन्ध्ये एवं रामचरण बन्ध्ये ने मंदिर निर्माण में एक-एक ट्राली ईटा देने की घोषणा की। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि समाज की आगामी बैठक 12 जनवरी को मां शारदा मंदिर प्रांगण सोनाघाटी में की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-vishwakarma-blacksmith-society-outlines-youth-maiden-introduction-conference-064537-6242778.html

No comments:

Post a Comment