दमोह| सगाई के बाद दहेजी की लालच में शादी तोड़ दी गई, जिससे दुखी युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद शनिवार को छुट्टी दे दी गई। मामला पथरिया थाना क्षेत्र के छिरका बकेनी गांव का है।
अजब सींग राजपूत की 23 वर्षीय बेटी रिंकी ने जहर खा लिया, जिससे जिला अस्पताल रैफर किया गया। रिंकी की मां सत्यवती ने बताया कि बेटी को देखने छतरपुर जिले के इशानगर से लड़के वाले मार्च में आए थे। शादी पक्की होने पर जून में प्रताप सींग के साथ बेटी की सगाई हो गई। 12 फरवरी को शादी थी, लेकिन लाख रुपए व बाइक की मांग की जा रही थी, जबकि पांच लाख रुपए दे दिए थे, फिर भी शादी तोड़ दी गई। दुखी होकर बेटी ने यह कदम उठा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-accusation-dowry-sought-after-engagement-marriage-broken-woman-eaten-poison-070642-6231938.html
No comments:
Post a Comment