Thursday, December 26, 2019

भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 6.2 डिग्री पर पहुंचा, 28 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

भोपाल. प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात रही, वहीं 28 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है भोपाल में रात का तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन में रात का सबसे कम तापमान है। उमरिया में पारा 3 डिग्री से नीचे और दतिया में गिरकर 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजधानी में पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

उधर, ग्वालियर में शुक्रवार की सर्द सुबह 7 बजे कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो रही। वहीं, दतिया, टीकमगढ़ और खजुराहो में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। दतिया में रात का तापमान 3.1 डिग्री, ग्वालियर, 3.3 डिग्री और टीकमगढ़ में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

30 के बाद छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शुक्ला की मानें तो ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि हवा के ऊपरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ होगा और नीचे की हवाओं का दिशा पूर्वी होगी। यही नहीं, उत्तर की और से शुष्क हवाएं आएंगे, दक्षिण की ओर से आने वाली हवाओं में नमी होगी। दो अलग-अलग प्रकृति की हवाओं के टकराव के कारण 30 दिसंबर से एक जनवरी तक बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

प्रदेश के जिले और रात का तापमान

शहर (जिले) तापमान (डिग्री में)
भोपाल 6.2
रायसेन 4.0
दमोह 5.0
ग्वालियर 3.3
टीकमगढ़ 3.5
पचमढ़ी 3.8
दतिया 3.1
नौगांव 4.5
जबलपुर 5.0
इंदौर 9.4
खरगोन 6.7
गुना 5.0
उज्जैन 5.4
राजगढ़ 5.4
खजुराहो 4.0

सतना

5.1
रीवा 5.4

होशंगाबाद

9.0

बैतूल

5.5
रतलाम 5.4

शिवपुरी

6.0
छिंदवाड़ा 7.6
उमरिया 2.9




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है।
ग्वालियर में सुबह 7 बजे जीरो विजिबिलिटी रही। यहां रात का तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/the-coldest-night-of-the-season-in-bhopal-mercury-reached-62-degrees-temperature-reached-below-10-degrees-in-28-cities-126392770.html

No comments:

Post a Comment