Wednesday, December 25, 2019

सफल प्रयोग: 3000 घरों में कंपोस्टिंग यूनिट लगाकर गीले कचरे से खाद बना रहे हैं लोग

घरों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाने का काम शहर के लगभग तीन हजार घरों में शुरू हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि यदि और भी लोग इस तरह के छोटे-छोटे उपाय से कचरे का उपयोग अपने स्तर पर ही शुरू कर देते हैं तो सफाई व्यवस्था में त्वरित सुधार दिखाई देगा। इस प्रक्रिया से घर में बचने वाला खाना, सब्जी व फलों के छिलके आदि से आर्गेनिक खाद बनाकर उसका इस्तेमाल गमलों तथा किचन गार्डन आदि में किया जा सकता है।

निगम के सहायक यंत्री श्रीकांत कांटे के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को आगे बढ़ाने के लिए अब लोगों ने भी रुचि लेना शुरू कर दिया है। शहर में तीन हजार से अधिक होम कंपोस्टिंग यूनिट को लोगों ने अपने घरों में लगाया है। इस तरह के छोटे-छोटे उपायों से निगम को काफी सहयोग मिल सकता है। इसके लिए निगम की टीम लगातार लोगों से संपर्क कर रही है। लोगों को असुविधा न हो इसलिए प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय पर होम कंपोस्टिंग यूनिट रखवा दी हैं। यहां से कोई भी व्यक्ति साढ़े सात सौ रुपए का भुगतान कर यूनिट ले सकता है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020

इस बार ग्वालियर मारे बाजी

घर से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने के लिए होम कंपोस्टिंग यूनिट लेते लोग।

पार्काें में निकलने वाले कचरे का निपटान वहीं करने के लिए पार्कों में नाडेफ टांका का निर्माण कराया जाएगा। ईंटों की जालीदार टंकियों के रूप में बनने वाले नाडेफ टांका में पार्कों में रोजाना गिरने वाली पेड़ों की पत्तियाें सहित अन्य हरे कचरे को इसमें इकट्ठा कर आर्गेनिक खाद बनाई जाएगी। इस खाद का इस्तेमाल इन्हीं पार्कों में किया जाएगा। पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल के अनुसार अधिकांश प्रमुख पार्कों में खाद बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जिन पार्कों में ये व्यवस्था नहीं है, वहां शीघ्रता से खाद बनाने का काम शुरू कराया जाएगा।

पार्कों में भी बनेंगे नाडेफ टांका

उपयोगी है यूनिट: होम कंपोस्टिंग यूनिट का इस्तेमाल करने वाले अजय चौरसिया का कहना है कि उन्होंने एक माह पहले यूनिट घर में लगाई थी। घर से निकलने वाला गीला कचरा रोजाना इसमें डाल देते हैं। ऊपर से माइक्रोब्स फंगल पाउडर छिड़क देते हैं। इससे ही खाद बनती है। इस प्रकिया में बिल्कुल बदबू नहीं आती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news successful experiment people are making compost from wet waste by installing composting units in 3000 houses


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-successful-experiment-people-are-making-compost-from-wet-waste-by-installing-composting-units-in-3000-houses-074513-6266394.html

No comments:

Post a Comment