एसडीओपी डीआर माले ने बताया लंबे समय से राजस्थान के टोकड़ा, अरन्या व लाखाखेड़ी के कंजर जावरा-आलोट क्षेत्र में दहशत फैला रहे थे। 12 नवंबर को निंबोदिया में उपज चोरी व लूट की नीयत से किसान राधाकिशन सूर्यवंशी पर फायर किया था। तब ग्रामीणों के इकट्ठा होने से ये वारदात अंजाम नहीं दे पाए लेकिन छर्रा लगने से सूर्यवंशी घायल हो गया था। तब से पुलिस को इनकी तलाश थी।
बुधवार रात सूचना मिली कि लाखाखेड़ी कंजर डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ निवासी जानकीलाल पिता वचनसिंह उर्फ वचनिया कंजर (33), बाबूलाल पिता लक्ष्मीनारायण कंजर (25) व सोहंतिया उर्फ सोयतीलाल उर्फ सोहंती पिता रतन कंजर (31) बाइक से लोद तरफ वारदात करने जाने वाले है। बड़ावदा थाना प्रभारी एसआर अहिरवार टीम के साथ मल्लाखेड़ी में चंबल नदी फंटे पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे तीनों कंजर बिना नंबर की पल्सर बाइक पर आते हुए दिखे। घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से एक-एक देसी कट्टा, एक-एक लोडेड व तीन-तीन कारतूस मिले। आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 में केस दर्ज किया।
निंबोदिया में किसान पर हमला करना कबूला, कई वारदातों में शामिल
बड़ावदा टीआई अहिरवार ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में इन कंजरों ने 12 नवंबर को निंबोदिया में राधाकिशन सूर्यवंशी पर चोरी की नीयत से हमला करना कबूला। इनके खिलाफ ताल व आलोट क्षेत्र में भी लूट व चोरी के कई मामले दर्ज है। इनका रिकॉर्ड खंगालकर जांच की जाएगी। ये हथियार कहां से लाए और कहां पर वारदात करने जा रहे थे पूछताछ के लिए दो दिन रिमांड पर लिया। इनसे कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। कंजरों को पकड़ने वाली टीम में टीआई अहिरवार के साथ एएसआई मो. अय्यूब खान, गोपाल बोड़ाना, प्रधान आरक्षक दशरथ पाटीदार, आरक्षक जितेंद्र प्रसाद, विवेक शर्मा, श्रीकांत गुप्ता, मोकमसिंह, दीपक मकवाना, धर्मेंद्र यादव, हाटपिपल्या पुलिस चौकी के एएसआई केएल दायमा, नगेंद्रसिंह, शुभम बुंदेला को एसपी गौरव तिवारी ने नकद इनाम की घोषणा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/3-kanjars-who-spread-terror-by-firing-for-loot-arrested-3-indigenous-bagasse-seized-126392443.html
No comments:
Post a Comment