Sunday, December 22, 2019

ट्रिपल मर्डर : पांच हजार नंबरों पर काॅल कर पूछेगी पुलिस- बैतूल में 19 व 20 नवंबर क्यों थे

शहर के भग्गूढाना इलाके में 20 नवंबर को हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। एक माह बाद भी एक आरोपी को छोड़कर अन्य का पुलिस को सुराग नहीं लग पा रहा है। अब आरोपियों का पता लगाने पुलिस 19 और 20 नवंबर की रात को क्षेत्र में एक्टिव 5 हजार मोबाइल नंबरों पर कॉल कर जानकारी ले रही है। एसडीओपी, डीएसपी सहित चार टीआई इन नंबरों पर कॉल कर बैतूल में आने का कारण पूछ रहे हैं। वहीं संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने ईनाम की राशि बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दी है।

फर्नीचर व्यापारी नंदकिशोर मालवीय, लिव इन में रहने वाली फुलवा तथा नौकरानी गीता के शव मिले थे। ट्रिपल मर्डर करने वाले आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पहले 10 हजार का ईनाम रखा था, जिसे बढ़ाकर 40 हजार कर दिया है। पुलिस ने शनिवार रात को एक ओर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

संदिग्ध लगने पर थाने बुलाकर कर रहे पूछताछ

गंज थाने में रविवार को एसडीओपी आनंद राय, डीएसपी मोतीलाल कुशवाह, बैतूलबाजार टीआई आदित्य सेन, साईंखेड़ा टीआई र|ाकर हिंग्वे व कोतवाली टीआई राजेंद्र धुर्वे ने घटना के दिन क्षेत्र के आसपास संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर कॉल कर उन लोगों से क्षेत्र में आने का कारण पूछा। वहीं कॉल करने पर व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उसे थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर कॉल कर रहे हैं

ट्रिपल मर्डर के आरोपी की सूचना देने वाले को 40 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। पूर्व में इनाम की राशि 10 हजार रुपए थी इसे बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दिया है। इनाम की राशि और बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भी लिखा है। मामले की जांच के लिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर कॉल कर रहे है। - आनंद राय, एसडीओपी बैतूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-triple-murder-police-will-call-on-five-thousand-numbers-why-was-there-19-and-20-november-in-betul-064552-6242760.html

No comments:

Post a Comment