घटना 19-20 दिसंबर के रात की है। आरपीएफ के अनुसार अजंती-अतर स्टेशन के बीच एक दिन पहले ओएचई (कॉपर वायर) डाला था। 19 दिसंबर को गिरोह ने दिन में रैकी की। फिर रात 2.30 से 6 बजे के बीच 3.98 लाख रुपए कीमत का एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा तार काटकर पिकअप क्रमांक एमपी 09 जीई 8614 में भरकर ले गए।
पश्चिम रेलवे में यह पहला मौका था जब चोरों ने कॉपर वायर चुराया था। यही वजह रही कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार ने अगले ही दिन टीम बना दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खंडवा के नग्गू उर्फ रुस्तम पिता शौकत खान (40) और करीम पिता एजाज (45) को पकड़कर पूछताछ की। दोनों ने चोरी का वायर खंडवा ले जाकर शोएब पिता सईद, मो. शकील पिता मो. सलीम, मो. नौमान पिता मो. इमामुद्दीन को बेचना बताया।
जांच टीम के निरीक्षक संजय मालसरिया, मो. अंसारी, अय्याज खान, हैंड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक एमएस जाट ने दबिश देकर वायर सहित तीनों खरीददारों को पकड़ा। इन्होंने बताया तार गला कर बर्तन बनाने वाली फैक्टरी को बेचते थे। आरोपियों को महू जीआरपी निरीक्षक विक्रम सिंह के सुपुर्द कर किया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस गिरोह के फरार मोहसिन, मो. रईस, मो. राकिब और डेंजर खान की तलाश कर रही है।
बर्तन बनाने वाली फैक्टरी को बेचने के पहले धराए
वायर चुराने में माहिर हैं गिरोह- आरपीएफ के अनुसार गिरोह तार चुराने में माहिर है। इन पर ओएचई और हाई टेंशन लाइन के वायर चुराने के कई मामले खंडवा थाने में दर्ज है। यह पहला मौका है जब आरपीएफ ने चोरी के तार सहित आरोपियों को पकड़ा है। इसके पहले रतलाम-फतेहाबाद और रतलाम-नीमच सेक्शन में हुई चोरी में पुलिस तार जब्त नहीं कर पाई थी। इसके बदले खरीदने वालों को हर्जाना भरना पड़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/five-accused-arrested-for-stealing-1000-kg-copper-wire-on-railway-line-126392341.html
No comments:
Post a Comment