
आमला | छिपन्या पिपरिया गांव के एक युवक की कथित डाॅक्टर से इलाज कराने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बीएमओ और पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण यादव ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण उसने गांव के ही कथित डाॅक्टर तुलसीराम यादव से इलाज करवाया था। डाॅक्टर ने दो इंजेक्शन लगाए थे। इनमें एक इंजेक्शन पैर पर लगाया था। अब इस पैर ने काम करना ही बंद कर दिया है। उन्हाेंने मामले की शिकायत बीएमओ और पुलिस थाने में की है। बीएमओ डाॅ. अशाेक नरवरे ने फोन पर बताया कि वे मामले में जांच करवाएंगे। थाना प्रभारी अनिल पुरोहित ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-treatment-of-the-alleged-doctor-of-the-village-worsened-the-health-of-the-young-man-063517-5967030.html
No comments:
Post a Comment