Thursday, November 28, 2019

गुना ने 15 रन अतिरिक्त दिए तो कोटा 51 रन से जीता मैच

संजय स्टेडियम में शुरू हुए टी-20 टूर्नामेंट के पहले ही मैच में गुना इलेवन को हार का सामना करना पड़ा। कोटा ने उसे 41 रनों से हरा दिया। गुना ने शुरुआती 4 विकेट महज 9 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद भी टीम के तीन खिलाड़ियों अच्छी शुरुआत की लेकिन वे तेजी से रन बंटोरने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे।

कोटा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उसने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम की बल्लेबाजी की खासियत यह रही कि उसके शुरुआती व मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। इसमें लखन ने 31 और असलम 10 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद तीसरे नंबर पर आए अमन ने भी संभलकर बल्लेबाजी की और 3 चौकों व एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 47 रन का योगदान दिया। उनके साथ सचिन ने 25 और रमन ने 16 रन बनाकर अच्छी साझेदारियां की। यही वजह है कि टीम ने गुना के सामने 160 का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

कोटा की सटीक गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाए गुना के बल्लेबाज : कोटा के भारी भरकम स्कोर के सामने गुना के बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में आ गए। टीम के 4 बल्लेबाज सिर्फ 9 रन जोड़कर पवेलियन चले गए। 35 रन तक आधी टीम आउट हो चुकी थी। 8वें नंबर पर खेलने आए असलम ने मात्र 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 35 रन ठोक दिए। वे जल्द रन बनाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 3 छक्के और चार चौके जड़े। बिटटू ने 21 और सुजल ने 15 रन बनाए लेकिन कोई भी लंबे समय तक नहीं टिक पाया। पूरी टीम सिर्फ 109 पर सिमट गई।

अनुशासनहीन गेंदबाजी : गुना की गेंदबाजी भी अनुशासनहीन रही। टीम ने 6 रन वाइड और 3 नो बॉल के दिए। कुल मिलाकर टीम ने 15 रन अतिरिक्त के रूप में लुटाए। टीम के सौरभ मैथिल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। दूसरी ओर कोटा ने सिर्फ दो वाइड फेंकी। एक भी नो बॉल नहीं डाली गई। कुल 8 अतिरिक्त रन टीम ने दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news kuna won the match by 51 runs if guna gave an extra 15 runs


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-kuna-won-the-match-by-51-runs-if-guna-gave-an-extra-15-runs-082536-6053714.html

No comments:

Post a Comment