Wednesday, November 27, 2019

500 अंक मिलेंगे तो स्वच्छता सर्वे 2020 में सुधरेगी रैंकिंग

शहर को ओडीएफ प्लस-प्लस के दावे के प्रमाणीकरण के लिए दो दिन क्वालिटी कांउसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम ने जांच की। सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों के निरीक्षण के बाद मंगलवार को दस्तावेजों का प्रमाणीकरण किया। तीन सदस्यों की टीम ने दिल्ली से लोकेशन मिलते ही सुबह लोगों के फीडबैक लिए। दोपहर में नपा के ऑफिस में फाईलों की जांच की। साथ ही दस्तावेजों के प्रमाणीकरण के लिए ओडीएफ प्लस प्लस की एप पर अपलोड किया। इस सर्वे में नपा अफसर शहर की बेहतर स्थिति मान रहे हैं। नपा सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने बताया राज्यस्तरीय टीम ओडीएफ प्लस प्लस व स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियां देख चुकी है। पिछले तीन सालों के बेहतर परफार्मेंस को ध्यान में रखकर नगरीय प्रशासन विभाग भी फोकस कर रहा है। इस सर्वे में आमजन के फीडबैक अच्छे मिले हैं। नपा को ओडीएफ प्लस-प्लस के दर्जे के साथ ही 500 अंक मिलेंगे। यह स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में जुड़ेंगे। इससे शहर की रैंकिंग सुधरेगी। टॉप-5 का लक्ष्य रखा है।

दस्तावेज प्रमाणीकरण में मीडिया को देख टीम ने काम रोक दिया।

सर्वेक्षण : ऑल इंडिया स्थिति

2017 17वीं रैंक

2018 15वीं रैंक

2019 17वीं रैंक

2020 टाप-5 का लक्ष्य

पहला दिन : 7 शौचालयों में जांची स्वच्छता

स्वच्छता प्रभारी प्रकाश चित्ते का कहना है सामुदायिक शौचालयों में सुविधाएं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एसएफटीपी प्लांट को भी देखा। 12 सार्वजनिक व 16 सामुदायिक शौचालयों में से 7 का मौका निरीक्षण किया। इसके अलावा खुले मैदान, बस्ती व कुछ घरों में शौचालय भी देखे।

दूसरा दिन : पांच घंटे दस्तावेज प्रमाणीकरण

नपा कार्यालय में तीन सदस्यों की टीम ने 5 घंटे तक दस्तावेजों का प्रमाणीकरण किया। सुबह जैसे ही लोकेशन मिली कार्रवाई शुरू कर दी। दस्तावेजों को एप पर कार्यालय से ही अपलोड कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khargon News - mp news ranking will improve in cleanliness survey 2020 if you get 500 marks


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-ranking-will-improve-in-cleanliness-survey-2020-if-you-get-500-marks-082024-6044588.html

No comments:

Post a Comment