टीम मेम्बर चारू वर्मा ने छात्राओं को बालिका एवं महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा के उद्देश्य एवं हिंसा के प्रकार शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं यौनिक हिंसा पर चर्चा की। साथ ही छात्राओं को कहा पढ़ाई पर ध्यान दे एवं आत्मनिर्भर बने। जब भी किसी प्रकार की समस्या हो उसे माता-पिता से शेयर करें। छात्राओं ने टीम से पूछा सोशल वर्क करने के किस प्रकार की तैयारी करना पढ़ेगा। टीम ने जबाव मे कहा कि सोशल वर्क करने के लिए किसी विशेष सब्जेक्ट लेकर पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। आप सभी सामाजिक कार्य कर सकते हो, बस आप में किसी भी असहाय को देखकर मदद की भावना होनी चाहिए। टीम मेम्बर दीपमाला ने छात्राओं को ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क की भूमिका के अंतर्गत बताया कि थाना स्तर पर पीड़ित महिला एवं बालिकाओं की सुविधाओं के बना है। सभी छात्राओं ने शपथ लेकर कहा कि वह किसी अन्य के साथ हिंसा होने पर उसका विरोध करेंगी। कार्यक्रम में अनिकेता नागले, चाइल्ड लाइन टीम से दीपमाला खातरकर, वर्षा खातरकर, चारुलता वर्मा, अल्का नागले, रविशंकर उपस्थित सहित अन्य मौजूद थे।
चाइल्ड लाइन प्रदीपन ने बालिका एवं महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा की शुरुआत की
बैतूल। महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा में शपथ लेती हुईं छात्राएं और महिलाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-students-take-oath-to-protest-against-violence-with-anyone-064015-6028190.html
No comments:
Post a Comment