Friday, November 29, 2019

खबर छपते ही अाराेपी ने खेत में जला दी फर्जी आदेश की मूल प्रति और सील

आयुक्त डीपीआई के नाम से फर्जी आदेश जारी करने के आरोपी डॉ. रामदेव सैनी की दो दिन की रिमांड शुक्रवार को खत्म हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसकी जमानत खारिज होने पर जेल भेज िदया। दो दिन की पूछताछ में पुलिस कुछ भी ठोस जानकारी हासिल नहीं कर पाई। आरोपी ने सिर्फ इतना बताया कि फर्जी आदेश की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने व 17 नवंबर काे अखबार में खबर छपने के बाद आदेश की मूल प्रति व सील खेत में जला दी थी।

टिमरनी की परसाई कॉलोनी निवासी डिस्टेंस एजुकेशन संस्थान चलाने वाले डॉ. रामदेव पिता छोगेलाल सैनी को पुलिस ने डीपीआई आयुक्त के नाम से सभी कलेक्टर, जिपं सीईओ व डीईओ डीपीसी के नाम से फर्जी आदेश जारी करने के आरोप में 26 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया।

अाराेपी ने कंप्यूटर सेंटर नहीं पहचाना, सील कहां बनवाई यह भी नहीं बताया-अाराेपी डॉ. सैनी को पुलिस रायल मार्केट भाेपाल ले गई, जहां से उसने अधिकारियों के नाम का आदेश टाइप कराया था। आरोपी रायल मार्केट के हर सेंटर पर उसे शिनाख्ती के लिए ले गई, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि कहां से आदेश टाइप कराया। पुलिस यह भी पता नहीं कर सकी कि उसने आयुक्त के नाम की सील कहां से किसकी मदद से कितने रुपए व कितनी देर में बनवाई थी। इस संबंध में टीआई सीएस सरियाम ने कहा कि रिमांड खत्म होने के बाद अाराेपी काे जेल भेज दिया है। पूछताछ के लिए और जरूरत के अनुसार कोर्ट से रिमांड मांगेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-arapi-burnt-the-original-copy-of-the-fake-order-and-seal-in-the-news-as-soon-as-the-news-was-published-084140-6060303.html

No comments:

Post a Comment