Friday, November 29, 2019

कवि सम्मेलन: कुमार ने जीता हाेशंगाबाद का विश्वास, जाेशीली कविताअाें से बनाया दीवाना

होशंगाबाद| काेई दिवाना कहता है काेई पागल समझता है...पंक्तियां सुनते है तालियाें की अावाज गड़गड़ा उठी। देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने शुक्रवार रात हाेशंगाबाद का दिल जीत लिया। अपनी जाेशिली कविताअाें से सबकाे दीवाना बना दिया। रसूलिया प्रताप नगर के सिंगाजी मंदिर के सामने कवि सम्मेलन में शुक्रवार देर रात तक कवियाें की रचनाएं गूंजती रहीं। देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने अपनी रचनाएं सुनाई। आदिवासी विकास परिषद, तथास्तु फाउंडेशन अाैर शिव शंकर उत्सव समिति के तत्वावधान में स्व. छोटीबाई तुमराम की स्मृति में कवि सम्मेलन कराया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा, जनजातीय कल्याण विभाग मंत्री ओमकार मरकाम, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

इन कवियों ने सुनाई रचनाएं

कुमार विश्वास (दिल्ली)

अंकिता सिंह (दिल्ली)

राव अजात शत्रु (उदयपुर)

जाॅनी बैरागी (धार)

पार्थ नवीर (प्रतापगढ़ राजस्थान)

बाल कवि वैद्य (सागर)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news kavi sammelan kumar won the trust of heshangabad made crazy with wild poems
Hoshangabad News - mp news kavi sammelan kumar won the trust of heshangabad made crazy with wild poems


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-kavi-sammelan-kumar-won-the-trust-of-heshangabad-made-crazy-with-wild-poems-084542-6060352.html

No comments:

Post a Comment