Friday, November 29, 2019

खेतों से खाद गायब.. प्रदेशभर में प्रदर्शन, चक्काजाम

रबी की बाेवनी के समय प्रदेश के कई जिलों में यूरिया की किल्लत हो गई है। इसे लेकर जगह-जगह किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने रबी सीजन के लिए 18 लाख मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड रखी है, लेकिन इसे पूरे सीजन के लिए घटाकर 15 लाख 40 हजार मीट्रिक टन तय कर दिया गया है। वहीं, अक्टूबर से नवंबर तक 8.75 लाख मीट्रिक टन की मांग के बावजूद 6.70 लाख मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति ही की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 68 हजार मीट्रिक टन अधिक यूरिया की बिक्री हो चुकी है। कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि यूरिया की 17 रैक प्रदेश की ओर ट्रांजिट में हैं। इनसे अगले दो दिनों में सतना, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सिवनी, देवास, इंदाैर, धार, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, आगर, जबलपुर, डिंडाेरी, कटनी, मंडला, खंडवा, बुरहानपुर, होशंगाबाद, सीहोर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, ग्वालियर तथा दतिया आदि 25 जिलों में आपूर्ति हो जाएगी।

सीएम बोले- किसान आश्वस्त रहें, यूरिया की कमी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों काे आश्वस्त किया है कि प्रदेश में यूरिया का कोई संकट नहीं है। किसान चिंतित न हों। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि हम निरंतर केंद्र सरकार से यूरिया का कोटा बढ़ाने को लेकर संवाद व आग्रह कर रहे हैं। यूरिया की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। आपूर्ति के हिसाब से यूरिया का वितरण निरंतर किया जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले हमने अभी तक ज्यादा मात्रा में यूरिया की उपलब्धता बिक्री सुनिश्चित की है। पर्याप्त आपूर्ति व कालाबाजारी रोकने को लेकर पूर्व में ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

गुना जिले के कुंभराज में खाद के लिए लगी कतार।

मप्र में यूरिया की कालाबाजारी शुरू : भार्गव

कांग्रेस के सत्ता में आते ही यूरिया की कालाबाजारी शुरू हो गई है। किसानों को पुलिस के डंडे खाना पड़ रहे हैं। यूरिया के लिए झड़प की घटनाएं सामने आ रही है। 268 रुपए का यूरिया 350 से लेकर 500 रुपए प्रति कट्टा काला बाजारी में बेचा जा रहा है।\' -गाेपाल भार्गव, नेता प्रतिपक्ष

अशोकनगर : अब तक 5 बार हंगामा-चक्काजाम

मांग : 15,000 मी. टन

खाद को लेकर 5 बार किसान चक्काजाम कर चुके हैं। दुकानदार यूरिया के साथ सल्फर आदि जबरन दे रहे हैं। दो रैक की मांग की गई है। 1 एक रैक में 26 हजार मीट्रिक टन यूरिया आता है।

रायसेन : 5 बोरी यूरिया पर 2 बोरी डीएपी जरूरी

मांग : 27,300 मी. टन

बेगमगंज व गैरतगंज में किसानों ने प्रदर्शन किए है। सोसायटियों और विपणन संघ गोदाम पर नकद में ही खाद लेना पड़ रहा है। यूरिया की पांच बोरी लेने पर दो बोरी डीएपी लेना अनिवार्य है।

विदिशा : पुलिस थानों से बांटा जा रहा यूरिया

मांग : 40,000 मी. टन

हालात ऐसे हैं कि थानों से यूरिया बांटा जा रहा है, ताकि कानून- व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। गुरुवार को यूरिया को लेकर रामलीला-बरईपुरा रोड पर किसानों ने एक घंटे तक चक्काजाम किया।

ब्यावरा : 266 रु. की बोरी के देने पड़ रहे 400 रु.

मांग : 15,000 मी. टन

कम आपूर्ति की वजह से किसानों को 266.50 रुपए की यूरिया की बोरी लेने के लिए बाजार में 400 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। 24 नवंबर के बाद से यूरिया नहीं आया है।

मिला : 8,700 मी. टन

मिला : 10,710 मी. टन

मिला : 26,000 मी. टन

मिला : 5,500 मी. टन

सीहोर में कालाबाजारी

मांग : 60,000 मी. टन

मिला : 36,371 मी. टन

यूरिया को लेकर शुक्रवार को तहसील चौराहा पर धरना दिया गया। इसमें खाद की कालाबाजारी पर रोष जताया गया।

गुना में जरूरत से आधा खाद

मांग : 38,000 मी. टन

मिला : 18,000 मी. टन

गेहूं का रकबा 8 हजार हेक्टेयर बढ़ने से यूरिया की मांग बढ़ गई है। खाद संकट को लेकर 27 नवंबर को मधुसूदनगढ़ में विरोध-प्रदर्शन हुआ।

इनपुट : भास्कर टीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news manure missing from the fields demonstration across the state traffic


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-manure-missing-from-the-fields-demonstration-across-the-state-traffic-084538-6060282.html

No comments:

Post a Comment