Friday, November 29, 2019

गाड़ी में कचरा डालने पर Rs.10 महीना वसूलेगी नपा, गाड़ी रोज आने पर ही देवें, क्योंकि यह कर नहीं, सेवा शुल्क है

शहर में 1 दिसंबर से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए हर परिवार को 10 रुपए महीना चुकाना होगा। इसका फैसला नगर पालिका परिषद ने सम्मेलन में ले लिया। हालांकि, यह यूजर चार्ज होगा, यानी नियमित सेवाएं मिलने पर ही यह शुल्क वसूला जा सकेगा। यह संपत्ति कर की तरह अनिवार्य कर नहीं होता है। इधर, सम्मेलन हंगामेदार रहा। मुक्तिधाम के पास फेंके जा रहे कचरे की दुर्गंध और उसे जलाने से उठ रहे जहरीले धुएं के विरोध में वार्ड 14 के लोग शुक्रवार को नपा के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। आरोप लगाया कि से लोग बीमार हो रहे हैं। कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में निर्माण काम में नपा भेदभाव कर रही है। नपाध्यक्ष बोले- कचरा निपटान के लिए 10 से 20 एकड़ जमीन मांगने कलेक्टर को प्रस्ताव भेजेंगे। अधूरी सड़क का काम सोमवार से शुरू होगा। सीएमओ ने भी भरोसा दिलाया। तब करीब 20 मिनट के प्रदर्शन के बाद लोग माने। फूलमाला पहनाकर मनाया।

अध्यक्ष बोले- कचरा निपटान के लिए 10 से 20 एकड़ जमीन मांगने कलेक्टर को प्रस्ताव भेजेंगे

हरदा। नपा के गेट पर विरोध करते कांग्रेसी पार्षद व अन्य।

अध्यक्ष, पार्षद ने एक-दूसरे पर किया कटाक्ष

कांग्रेस पार्षद सईद खान व वार्डवासी सभागार का गेट रोक कर बैठ गए। खान ने समस्याएं गिनाना शुरू किया। नपाध्यक्ष जैन बोले, जबसे कमलनाथ सरकार बनी, तब से रुपए नहीं आ रहे, इसलिए काम अटके। उन्होंने पार्षद खान से कहा, तुम प्रभारी मंत्री के खास हो, तुम्ही कुछ करो। पलटवार कर खान ने सलाह दी कि केंद्र में मोदी सरकार है, आप उन्हें पत्र लिखो। आप तो चिट्ठी लिखने में माहिर हो।

सीएमअाे ने माना नियमों का हाे रहा उल्लंघन, लेकिन कार्रवाई परिषद करेगी

नपा के साधारण सम्मेलन में व्यवसायिक कॉॅम्प्लेक्स में चल रहे भोजनालय में साडा के समय बने नियमों का उल्लंघन होने पर सीएमओ क्या कार्रवाई करेंगे, इस पर तीखी बहस हुई। सीएमओ बोले, साडा के समय क्या नियम थे पता नहीं। लेकिन हर शहर, ननि के कॉॅम्प्लेक्स में होटलें होती हैं। उन्होंने यह माना कि शर्तों का उल्लंघन हुआ है, लेकिन कार्रवाई का निर्णय परिषद पर छोड़ दिया। भाजपा पार्षद अध्यक्ष के इशारे पर थे। इस कारण किसी ने कार्रवाई करने समर्थन नहीं दिया। सिर्फ कांग्रेस पार्षद कार्रवाई का सवाल दोहराते रहे।

अवैध नल कनेक्शन पर Rs. 10 हजार पेनाल्टी

शहर में 500 से ज्यादा अवैध नल कनेक्शन हैं। इन्हें वैध कराने के लिए 30 दिन का समय मिलेगा। फिर चोरी पकड़े जाने पर 10 हजार जुर्माना किया जाएगा और कनेक्शन भी कटेगा।

पार्षद बोले, बड़े बाबू धीरे पढ़ो एजेंड़ा, ट्रेन नहीं भागी जा रही है।

धरने के बीच पार्षद पतियों में लगी फाेटो खिंचवाने की होड़।

प्रदर्शन के कारण 19 मिनट लेट शुरू हुई बैठक।

9,13,15 साल पुराने 3 ट्रैक्टर के नीलामी का निर्णय रहा चर्चा में।

बहस के बीच पास हुए ज्यादातर विषय।

कांग्रेस के 4 में से 2 ही पार्षद हुए बैठक में शामिल।

एजेंडे में नहीं था विषयों का विस्तृत ब्यौरा, हर बात इसी पर आती है आपत्ति

बैठक के बीच बिजली गुल, कमलनाथ मुर्दाबाद के लगे नारे।

जनवरी में मनेगा हरदा उत्सव

फिल्मों में गायन कर रहे नानू गुर्जर ने नपा को पत्र भेजा था। नपा ने 26 जनवरी के बाद 2 दिनी हरदा उत्सव मनाने का निर्णय लिया। इसकी तारीख व इसमें होने वाले कार्यक्रम, थीम, अतिथि आदि तय करने समिति बनेगी। सभी ने सहमति दी।

यह भी हुअा

भास्कर नॉलेज : यूजर चार्ज और कर में मूल अंतर है कि यूजर चार्ज अनिवार्य नहीं

1 दिसंबर से नपा द्वारा लागू किया जा रहा उपभोक्ता प्रभार शुल्क (यूजर चार्ज) सेवा के बदले लिया जा सकेगा। नपा हर घर से गाड़ी भेज कचरा लेती है। इसके एवज में यूजर्स चार्जेस लेगी। यदि किसी माह में नपा की कचरा गाड़ी सेवा नहीं देती है या अनियमित है तो लोग सेवा शुल्क नहीं चुकाते हैं तो हर्ज नहीं है। जैसे नल कनेक्शन नहीं है तो नपा जल प्रभार नहीं ले सकती है। इसके उलट संपत्ति कर होता है जिसे संपत्ति के नाम पर होते से चुकाना अनिवार्य होता है। उससे उपभोक्ता बच नहीं सकते।

उजड़े पार्क और बंद ट्रेन पर हुई बहस

नपाध्यक्ष ने अबगांव में एक पार्क तैयार करने का प्रस्ताव रखा। कांग्रेसी पार्षद बोले, पूरे शहर के पार्क बंजर हो रहे हैं। ट्रेन बंद है। आज तक ट्रेन सप्लायर पर कार्रवाई नहीं की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news napa will be charged rs10 a month for putting garbage in the car only when the car arrives daily because it is not a tax but a service fee


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-napa-will-be-charged-rs10-a-month-for-putting-garbage-in-the-car-only-when-the-car-arrives-daily-because-it-is-not-a-tax-but-a-service-fee-084202-6060309.html

No comments:

Post a Comment