समाजसेवियों ने प्रशासन पर डाॅ. अंबेडकर की मूर्ति की उपेक्षा के आरोप लगाते हुए चिंता व्यक्त की। समाज के लोगों ने ही मूर्ति को स्नान कराया एवं स्थल को साफ-सुथरा किया। सभी ने डाॅ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रेष्ठ भारती एवं दिव्या चौधरी ने गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समाज सेवी गोविंद कुशवाहा, एमडी बाबू, सुनील चौधरी, रामस्वरूप अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, रूपेश अहिरवार, कालीचरण अहिरवार, रामेश्वर अहिरवार, राकेश, रमेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बिजावर में किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
बिजावर | स्थानीय न्यायालय परिसर में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति बिजावर धर्मेश भट्ट के निर्देशन में आैर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष शर्मा, अतिरिक्त अपर जिला व सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह कौरव की मौजूदगी में संविधान दिवस 26 नवंबर को संविधान की 70 वीं जयंती के उपलक्ष्य में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। नागरिकों के मौलिक अधिकारों व मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
संविधान दिवस के अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा भारत की सभी न्यायपालिकाओं में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुपालन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही बड़े स्तर पर 26 नवंबर 2020 तक पैनल लॉउर्स व पैरालीगल वॉलेंटियर्स के माध्यम से मौलिक कर्तव्यों के प्रचार-प्रसार का अभियान चलाया जाएगा। जिस योजना का अनुसरण करते हुए न्यायालय बिजावर में भी संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारी व न्यायिक कर्मचारी उपस्थित हुए। इस दौरान न्यायाधीश भट्ट ने बताया कि संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-constitution-maker-dr-people-pledged-to-follow-ambedkar39s-path-081633-6036592.html
No comments:
Post a Comment