Saturday, November 30, 2019

क्रेशर मशीन के पास 2 बाइक टकराई, पांच लोग गंभीर घायल

पिपरिया| शनिवार दोपहर बाद मटकुली और झिरपा के बीच क्रेशर मशीन के पास दो बाइक टकराने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को इलाज के लिए होशंगाबाद भेजा गया है। हादसे मे पिता-पुत्र भी घायल हुए हैं। हाल ही के कुछ महीने में मटकूली-झिरपा के बीच क्रेशर मशीन के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता देखी जा रही है।

मटकुली पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई सुरेश चौहान ने बताया कि शनिवार को झिरपा ग्राम में हाट बाजार का दिन रहता है। हाट बाजार से चंदन पिपरिया गांव के लिए अरुण, बिशनलाल और अंतराम वापस आ रहे थे। दूसरी तरफ चिल्लौद गांव से पिता-पुत्र हरीमहेश और हरिओम झिरपा बाजार करने के लिए जा रहे थे। क्रेशर मशीन के पास दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-two-bikes-collided-near-the-crusher-machine-five-people-seriously-injured-084658-6069344.html

No comments:

Post a Comment