
ग्वालियर|भंवरपुरा क्षेत्र से तीन दिन पूर्व अपहृत बहू व जेठ का शुक्रवार को भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। अपहरणकर्ताओं के घरों पर ताले लगे हुए हैं। अपहृत व अपहरणकर्ताओं की तलाश में ग्वालियर व मुरैना पुलिस संयुक्त रूप से सर्चिंग कर कर रही है। घाटीगांव क्षेत्र के भंवरपुरा के जंगल से सोमवार की रात शशि प|ी बनिया गुर्जर और उसके जेठ विजय सिंह का हथियारबंद लोगों ने गोली मारने की धमकी देकर अपहरण कर लिया था। इस दौरान दूसरा जेठ रामेश्वर गुर्जर भी उनके साथ था, लेकिन वह बच कर भाग अाया। अपहरणकर्ता शशि व विजय सिंह को उनकी बंदूक सहित अपहरण कर जंगल में ले गए थे। घटना के संबंध में बताया गया है कि शशि गुर्जा गांव की रहने वाली है। शशि के पिता व चचेरे भाइयों ने उसकी सगाई निरार निवासी मातादीन गुर्जर के बेटे श्रीराम से तय की थी, पर उसने दो माह पूर्व बसोटा गांव के बनिया गुर्जर से कोर्ट में शादी कर ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-no-clue-of-kidnapped-daughter-in-law-and-elder-brother-082643-6052244.html
No comments:
Post a Comment