Tuesday, November 26, 2019

देखरेख न होने से नर्सरी में आधी हो गई पौधों की संख्या

गांव के तालाब से लगी हुई नर्सरी देखरेख के अभाव में बदहाल होती जा रही है। नर्सरी में लगाए गए एक हजार से अधिक पेड़ पौधों की सुरक्षा न होने के कारण धीरे-धीरे इन पेड़ों को स्थानीय लोगों द्वारा काटकर ले जाया जा रहा है, लेकिन इस ओर पंचायत व उद्यानिकी विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके लोग स्थानीय लोगों द्वारा नर्सरी के पौधों को संरक्षित करने की मांग की जा रही है।

गौरतलब है कि करीब 20 साल पहले तत्कालीन सरपंच प्रभा देवी ठाकुर ने इस नर्सरी को तैयार करवाया था। उस समय विभिन्न प्रजापतियों के एक हजार से अधिक पौधे लगाए थे। साथ ही इनकी सुरक्षा के लिए चारों ओर से तारों की फेसिंग एवं चौकीदार की व्यवस्था की थी। इसके अलावा पौधों की सिंचाई के लिए भी कर्मचारी रखा गया था। कुछ साल तक देखरेख होने के कारण नर्सरी हरी-भरी हो गई, लेकिन बाद में यहां पदस्थ चौकीदार मुकुंदी आदिवासी एक दुर्घटना में अपंग हो गया, जिसके बाद नर्सरी की हालत धीरे-धीरे बदहाल होती गई।

अब स्थिति यह है कि अब नर्सरी के चारों ओर लगाए गए तार गायब हो गए हैं, साथ ही गेट भी टूट गया है। गांव के सोनू जैन, नरेंद्र जैन, राजू लुहरया, मोती पटेल, हल्के जैन, राकेश जैन, मोती एरार ने बताया कि यहां की देखरेख न हाेने के कारण आधे से अधिक पेड़ों को स्थानीय लोगों ने काटकर जलाऊ लकड़ी में उपयोग कर लिया। यह सिलसिला अभी भी जारी है। प्रशासन को यहां पर तत्काल ही चौकीदार की व्यवस्था करना चाहिए। साथ ही गेट की मरम्मत एवं चारों ओर से टूटी हुई फेंसिंग को दोबारा लगाना चाहिए ताकि जो पेड़ बचे हैं, वह सुरक्षित रह सकें।

मैं सरपंच से बात करता हूं

नर्सरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी पंचायत को करना चाहिए। मैं कल ही सरपंच सचिव को निर्देशित करता हूं।- आरके चौबे,जनपद सीईओ

खड़ेरी। तालाब के पास बनी नर्सरी से पेड़ गायब होते जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khaderi News - mp news due to lack of care the number of plants in the nursery halved


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-due-to-lack-of-care-the-number-of-plants-in-the-nursery-halved-081628-6034499.html

No comments:

Post a Comment