Wednesday, November 27, 2019

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मचारियों ने रोपे 51 पौधे, सुरक्षा का संकल्प भी लिया

भास्कर संवाददाता| सिरसौद/करैरा

आदर्श ग्राम सिरसौद में स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। मेडिकल ऑफिसर संत कुमार शर्मा सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद थे। वहीं मेडिकल ऑफिसर ने बतया की शासकीय अस्पताल में कई वर्षों से पौधरोपण का किया जाता है। इतना हीं नहीं ये पौधे भविष्य में केंद्र परिसर में छाया देंगेे। वहीं परिसर में हरे भरे वृक्षों से केंद्र की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। पिछले तीन वर्षो से केंद्र के परिसर में हर वर्ष पौधरोपण किया जाता है। पौधरोपण में मेडिकल ऑफिसर संतकुमार शर्मा, चंपा रघुवंशी, रामदुलारी शर्मा, संगीता साहू, भारती धुर्वे, ज्योतिरादित्य पाठक, महेंद्र बाथम, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सिरसौद में अस्पताल परिसर में पौधरोपण करते स्टॉफ के लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Krera News - mp news employees also planted 51 plants in the community health center campus pledged security


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-employees-also-planted-51-plants-in-the-community-health-center-campus-pledged-security-082130-6042468.html

No comments:

Post a Comment