Friday, November 29, 2019

सिविल अस्पताल में तीन एंबुलेंस वाहन, फिर भी मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

नगर की सिविल अस्पताल में किसी मरीज को इमरजेंसी में रैफर करने के लिए शासन ने 108 एंबुलेंस वाहनों की व्यवस्था की है। ताकि समय पर इलाज के साथ वह किसी अन्य बड़ी अस्पताल में इलाज करा सकें, लेकिन नगर में उपलब्ध तीनों रैफर वाहन खराब हैं या उपस्थित नहीं हैं, जिससे लोगों को अपने मरीज को निजी वाहन से ही किसी अन्य अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना पड़ रहा है।

इस समय सबसे अधिक समस्या उन परिजनों को होती है जो दूरस्थ अंचलों से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाते हैं और यहां निजी वाहन चालकों से संपर्क नहीं होने से इधर-उधर भटकते रहते हैं। जब वाहन की व्यवस्था होने पर ही ले जा पाते हैं‌। इसके साथ ही गरीब परिवारों के मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

इस संबंध में 108 वाहन चालकों से बात करने पर पता चला कि वर्तमान में वाहन हिंडोरिया थाना में रखी हुई है। वहीं पावर ग्रिड के सौजन्य से मिली एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं है। एक और पुरानी एंबुलेंस खराब पड़ी है। पावर ग्रिड द्वारा दिया गया वाहन सिविल अस्पताल के लिए कम ही उपयोग में आ पाता है, क्योंकि कभी इसका बीमा नहीं रहता तो कभी इस बात के कारण भी उसका उपयोग नहीं हो पाता कि इसमें डीजल मरीज के परिजनों को ही डलवाना पड़ता है। इसके लिए परिजन तैयार नहीं होते हैं। इसके मेंटेनेंस के लिए रोगी कल्याण समिति द्वारा की जाने से सुविधा हो सकती है और डीजल डलवाने के लिए पर्ची बननी चाहिए ताकि चालक और परिजनों में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

जल्द ठीक होगी व्यवस्था

अभी बजट नहीं था, अब आ गया है। जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी। एक एंबुलेंस जल्द ही ठीक हो जाएगी। -डॉ. आरके बजाज, सीएमएचओ

हटा। अस्पताल में बंद पड़ी एंबुलेंस।

इसमें आॅक्सीजन सिलेंडर नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hata News - mp news three ambulance vehicles in civil hospital yet patients are not getting benefit
Hata News - mp news three ambulance vehicles in civil hospital yet patients are not getting benefit


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-three-ambulance-vehicles-in-civil-hospital-yet-patients-are-not-getting-benefit-084520-6057085.html

No comments:

Post a Comment