Friday, November 29, 2019

निरीक्षण : फाटकों के सायरन बंद, गैंगमेन के लिए फर्स्टएड के नाम पर सिर्फ मल्हम-पट्‌टी

जबलपुर जोन के मुख्य संरक्षा अधिकारी (सीएसओ) अनिल कुमार पांडे ने शुक्रवार को इटारसी से हरदा के बीच रेलवे स्टेशन व ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था देखी। रेलवे गेटों पर सायरन (बजर) क्यों नहीं बज रहे। सुरक्षा अधिकारी निरीक्षण नहीं करते। गैंगमेनों के फ़र्स्टएड बॉक्स में एक दिन पहले दवा रखी। इसमें भी मात्र मल्हम और पट्टी है। टेबलेट की स्ट्रीप आधी कटी हुई है। इसमें एक्सपायरी डेट नहीं है। एक्सपायर टेबलेट लेने पर रिएक्शन हो सकता है। एेसा कहते हुए नाराज सीएसओ ने कहा इस मुद्दे को शनिवार डीआरएम की बैठक में उठाऊंगा। सीएसओ पांडे, एडीआरएम आरएस राजपूत विशेष ट्रेन से इटारसी से हरदा तक निरीक्षण करते हुए दोपहर करीब 2 बजे हरदा पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। टीआरडी कॉलोनी में लंच के बाद सीएसओ पांडे ने प्लेटफार्म नंबर-1 के चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था देखी। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों के निरीक्षण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्टेशन पर मौजूद चिकित्सा कक्ष में पहुंचे सीएसओ पांडे ने टेबलेट स्ट्रीप का बारीकी से निरीक्षण किया। टेबलेट की एक्सपायरी डेट देखी।

हरदा। डिप्टी एसएस रूम में पैनल का निरीक्षण करते सीएसओ व एडीआरएम। इनसेट : फर्स्टएड देखते हुए।

सीएसओ ने डॉ. से पूछा कार्डियक अरेस्ट में कैसे करेंगे उपचार, सांस की तकलीफ का निराकरण कैसे होगा

रेलवे के अधिकारी- कर्मचारी हाई बीपी के मरीज होते हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को हार्ट अटैक व सांस की तकलीफ की शिकायतें अधिक होती है। सीएसओ पांडे ने रेलवे डॉ. नवीन जैन से दो टूक कहा कि मेरे 32 साल के कॅरियर में कभी प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण होते नहीं देखा। उन्होंने डॉ. जैन से कार्डियक अरेस्ट का कैसे उपचार होगा। सांस की तकलीफ का निराकरण कैसे करेंगे। डाॅ. जैन ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्हें बचाव और सावधानियां बताईं। डॉक्टर ने सांस की तकलीफ में लगाए जाने वाला ऑक्सीजन माॅस्क भी लगाकर दिखाया। डिप्टी एसएस रुम में रखे पैनल को भी देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा की। करीब 4:25 बजे सीएसओ विशेष ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news inspection sirens of gates closed only malham patti named after firstaid for gangmen
Harda News - mp news inspection sirens of gates closed only malham patti named after firstaid for gangmen


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-inspection-sirens-of-gates-closed-only-malham-patti-named-after-firstaid-for-gangmen-084153-6060307.html

No comments:

Post a Comment