Monday, November 25, 2019

बजरी ले जा रहा डंपर पलटा, 13 मजदूर घायल, 3 गंभीर

बैतूल| बैतूलबाजार थाने के कोलगांव के पास सोमवार दोपहर सड़क निर्माण के लिए डामर और बजरी ले जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर 108 ने मौके पर पहुंच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 108 के योगेश पवार ने बताया डंपर कोलगांव क्रेशर से सड़क निर्माण के लिए डामर और बजरी लेकर बैतूल जा रहा था। कोलगांव के पास डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में अरविंद कुशवाह (37), अर्जुन सिंह (42), जगरीत कुशवाह (22), नंदू यादव (34), ओमप्रकाश सोनी (40), कृष्णा सिंह (25), महेंद्र यादव (45), भूरा कुशवाह (30), लालूलाल सिंह यादव (42), प्रदीप यादव (18), रामदयाल यादव (55), श्रीभान यादव (30), संजीव यादव (28) शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-dumper-overturning-carrying-gravel-13-laborers-injured-3-serious-064036-6028197.html

No comments:

Post a Comment