
ग्वालियर| गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली से पुणे जा रहे सेना के एक जवान को बिना टिकट टीटीई ने पकड़ लिया। सेना का जवान बी-3 कोच में यात्रा कर रहा था। टीटीई द्वारा पैनाल्टी लगाए जाने की बात कही जाने पर उसने हंंगामा कर दिया। जिसके बाद टीटीई ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। कंट्रोल ने आरपीएफ काे सूचित किया। मौके पर एमसीओ से जवानों को भेजा गया लेकिन उसने पैनाल्टी बनवाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद ट्रेन को ग्वालियर से झांसी की ओर रवाना कर दिया गया। साथ ही सेना पुलिस काे झांसी सूचित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-army-jawans-traveling-without-tickets-created-ruckus-082629-6052241.html
No comments:
Post a Comment