मृगवास थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी आलम खान की गांव में खेती है। पास में ही एक सार्वजनिक तालाब भी है, इसी से लोग खेतों में पानी देते हैं। लेकिन कुछ दबंगों ने आलम खान को पानी देने से रोक दिया और कहा कि यह तालाब उनका है, इसलिए मोटर नहीं डालने देंगे। जबकि पिछले 5 साल से किसान इसी तालाब से अपने खेत में सिंचाई करता था। आवेदक ने इस संबंध में एसपी को भी शिकायत की, इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरु की गई। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह गोयल ने गांव में पहुंचकर पूरी स्थिति देखी, पता चला कि वास्तव में किसान को परेशान किया जा रहा था। किसान ने पुलिस को बताया कि दबंग उससे 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे, इसके बाद ही वह तालाब से पानी देने की कह रहे हैं। थाना प्रभारी अपने सामने ही तालाब में मोटर डलवाई और इसे चालू करवाया। किसान ने पुलिस द्वारा की गई इस मदद के लिए शुक्रिया कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-when-the-bullies-stopped-taking-water-from-the-pond-the-police-themselves-stood-and-put-a-motor-082510-6053738.html
No comments:
Post a Comment