Friday, November 29, 2019

राजधानी एक्सप्रेस से यात्री का बैग उठाकर ले गया चोर, पंजाब मेल से दो मोबाइल चोरी

इटारसी| राजधानी एक्सप्रेस के एस-5 कोच से एक यात्री का बैग और मोबाइल फोन इटारसी जंक्शन पर चोरी हाे गया। बैग में दस्तावेज भी थे। रेलवे पुलिस ने साढ़े 27 हजार रुपए के सामान की चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दिल्ली के 54 वर्षीय यात्री राजीव सरकार ने घटना की रिपोर्ट बैंगलुरु में दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वे नई दिल्ली के तिलक नगर में रहते हैं। वे राजधानी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-5 की बर्थ नं 1 पर थे। उन्हें हजरत निजामुद्दीन से बैंगलुरु जाना था। इटारसी रेलवे स्टेशन इटारसी पर उनका बैग कोई उठाकर ले गया। इसमें 7 हजार रुपए नकदी, 15 हजार रु. का मोबाइल, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मेट्रो रेल कार्ड था।

पंजाब मेल से मोबाइल चोरी : पंजाब मेल में एक यात्री का चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन चोरी हो गया। फरियादी यात्री शेख अजीम ने बताया कि वे पंजाब मेल से भुसावल से हबीबगंज जा रहे थे। कोच S-10 में खाना खा कर सो गया। सोते समय अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। इसकी कीमत 13 हजार रुपए थी।

हरदा के छात्र का मोबाइल भी चोरी : पंजाब मेल में ही हरदा के छात्र कार्तिकेय सोनकर का मोबाइल फोन चाेरी होने की शिकायत इटारसी जीआरपी को मिली है। यह छात्र 28 नवंबर को भोपाल से हरदा जा रहा था। होशंगाबाद से ट्रेन चलने के बाद मोबाइल फोन नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-thief-took-away-passenger39s-bag-from-rajdhani-express-two-mobiles-stolen-from-punjab-mail-084551-6060400.html

No comments:

Post a Comment