Wednesday, November 27, 2019

जैन मुनि पुलकसागरजी को मप्र शासन ने राजकीय अतिथि का दर्जा दिया

कुक्षी| दिगंबर जैन मुनि पुलकसागरजी महाराज को मप्र शासन द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया है। बीते दिनों पुलकसागरजी ने सूरत से वर्षावास संपन्न कर मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। इसी दौरान कुक्षी में नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने उनकी अगवानी की थी। कुक्षी से ही मंत्री बघेल ने मुनिश्री को राजकीय अतिथि बनाए जाने की अनुशंसा की एवं इस आशय का पत्र सीएम कमलनाथ को दिया, जिसे मप्र शासन ने स्वीकार कर पुलकसागरजी को राजकीय अतिथि घोषित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kukhshi News - mp news madhya pradesh pulaksagarji was given state guest status by jain government


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-madhya-pradesh-pulaksagarji-was-given-state-guest-status-by-jain-government-082145-6042863.html

No comments:

Post a Comment