Monday, November 25, 2019

सिलेंडर हादसा : सुरगांव के दुकानदार से गांवों में सिलेंडर सप्लाई करा रही है इंडेन गैस एजेंसी

बैतूलबाजार थाने के खंडला गांव में गैस सिलेंडर फटने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गैस एजेंसी संचालक सिलेंडर फटना नहीं बता रही है तो पुलिस यह कह रही है कि हम पता लगाएंगे कि झूठा कौन है। इधर, खुलासा हुआ है कि जिस झुलसे परिवार ने सिलेंडर ब्लास्ट का आरोप लगाया है कि वह सिलेंडर खाद-बीज दुकान से सप्लाई किया गया था। इसने अवैध रिफिलिंग और भंडारण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खंडला में सोमवार को भास्कर टीम ने गांव पहुंचकर पड़ताल की। भास्कर टीम ने जानकारी जुटाई ताे नई कहानी सामने आई। बताया कि सिगड़ी पर खाना पकाने के लिए रखा कुकर फटने के बाद सिलेंडर के पास रेग्युलेटर के पास से लीकेज हो रही गैस के कारण घर में अाग लगी थी। सिलेंडर फटा या नहीं, इस पर विराेधाभास आ रहा है। जांच में पुलिस काे मौके पर फटा हुआ कुकर भी मिला है। प्रधान आरक्षक मंगलमूर्ति बारस्कर ने बताया हादसे में गंगाधर बारमासे(45), प|ी ईमला बारमासे, पड़ोसी नीलेश व सतीश घायल हो गए थे। गंगाधर व सतीश नागपुर में भर्ती हंै। गैस एजेंसी व कंपनी को नोटिस दिया है।

बैतूल। वह सिलेंडर जिसके फटने की अफवाह फैली थी, फटा हुआ कुकर, जला हुआ घर।

तेजी से लीकेज हुई गैस, आंगन में तुलसी पर रखे दीपक से लगी आग

घायल ईमला बारमासे की देवरानी पंचफुला बारमासे ने बताया जेठानी ईमला खेत से आई और शाम 7 बजे खाना बनाने के लिए गंगाधर से गैस सिलेंडर लगाने के लिए कहा। गंगाधर ने सिलेंडर लगा दिया। सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर ईमला ने गंगाधर बुलाया। गंगाधर सिलेंडर का रेगुलेटर लगा रहे थे। तेजी से गैस लीकेज होने लगी। गंगाधर ने परिजन को निकाला। तुलसी पर रखे दीए के कारण आग फैल गई।

पड़ाेसी के घर से भागाे-भागाे की आवाज अाई, बाहर पहुंचते ही झुलस गए

पड़ाेसी कल्पना बारमासे ने बताया शाम 7 बजे घर के बाहर खड़ी थी। घर में बेटा सुमित बच्चों को कोचिंग पढ़ा रहा था। इसी दौरान गंगाधर के घर से भागो-भागो की आवाज सुनाई दी। बेटा सुमित भी बाहर निकला। इतने में गंगाधर के घर से दरवाजे पर तेजी से गैस के साथ आग की लपटे निकलीं। इससे सुमित भी आग में झुलस गया। वहां खड़ा नीलेश भी झुलसा।

सुरगांव की खाद बीज दुकान से लिया था सिलेंडर

गंगाधर ने गैस एजेंसी से सिलेंडर न लेकर सुरगांव के महाजन कृषि सेवा केंद्र से लिया था। केंद्र संचालक कमलेश महाजन ने बताया गंगाधर ने 19 नवंबर को गैस सिलेंडर बुक कराया था। गैस एजेंसी वाला कृषि सेवा केंद्र पर सिलेंडर रखकर चला गया था। यहां से वह सिलेंडर घर ले गया था।

कुकर फटने के बाद आग लगने की पुष्टि हो रही है

गांव से पहले सिलेंडर फटने की सूचना मिली, माैके पर जांच में कुकर फटने के बाद आग फैलने की पुष्टि हो रही है। परिजन विस्फोट होने की बात कर रहे हैं। जांच कर रहे हैं कि कौन झूठा है। भैयालाल उइके, एसअाई बैतूलबाजार

परिजन गैस लीकेज हाेना बता रहे हैं

सिलेंडर फटा नहीं मिला। परिजनों गैस लीकेज होना बता रहे हैं। बीमा क्लेम के लिए कंपनी को भेजा जा रहा है। हर घर सिलेंडर नहीं पहुंचा सकते इसलिए तय जगह पर सिलेंडर रखवाने पड़ते हैं। गोलू सावले, इंडेन गैस एंजेसी, बैतूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news cylinder accident indane gas agency is supplying cylinders to villages in surgaon shopkeeper
Betul News - mp news cylinder accident indane gas agency is supplying cylinders to villages in surgaon shopkeeper
Betul News - mp news cylinder accident indane gas agency is supplying cylinders to villages in surgaon shopkeeper


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-cylinder-accident-indane-gas-agency-is-supplying-cylinders-to-villages-in-surgaon-shopkeeper-064032-6028196.html

No comments:

Post a Comment