Friday, November 29, 2019

आवासीय स्कूल की टंकी में डूबने से कक्षा तीसरी के छात्र की मौत, हरपालपुर में ऐसे 55 अवैध आवासीय स्कूल

राठ रोड स्थित शिव आवासीय स्कूल में छत पर बने शौचालय में शौच के लिए गए 9 वर्षीय छात्र की पानी की टंकी में गिर जाने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार की रात को हुआ। स्कूल संचालक रात को छात्र को इलाज के नौगांव अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे बच्चे के अभिभावकोंे ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हरपालपुर में ऐसे करीब 55 अवैध स्कूल हैं।

शिव आवासीय विद्यालय की छत पर शौचालय है। शाम को छात्र कपिल प्रजापति 9 वर्ष पिता राकेश प्रजापति शौच के लिए छत पर गया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया, इसी दौरान छात्रों की गिनती की गई। कपिल के गायब होने पर उसकी तलाश की गई, छत पर पहुंचने पर देखा कि शौचालय के बगल में बनी पानी की टंकी में पड़ा कपिल छटपटा रहा था। उसे बाहर निकाल कर स्कूल के कर्मचारी अस्पताल ले गए, हालत ठीक न होने पर उसे नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव का नौगांव में पीएम किया गया।

दीपेंद्र ने जब कपिल को निकाला तो तड़प रहा था

छात्र कपिल प्रजापति के काफी देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की गई। हॉस्टल में रहने वाले बच्चे और संचालक ने खोजना शुरू किया। हॉस्टल के एक अन्य छात्र दीपेंद्र कुशवाहा ने देखा कि कपिल हौद के अंदर पानी में छटपटा (तड़प) रहा है, देर किए बिना दीपेंद्र टंकी में उतरा और कपिल को बाहर निकाला। इसके बाद उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा

स्कूल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। छात्र कपिल प्रजापति की मौत के मामले में स्कूल संचालक की लापरवाही सामने आई है। छत पर शौचालय के पास ही पानी की टंकी बनी हुई है, इस टंकी से बच्चे पानी निकालते हैं। संचालक द्वारा टंकी में ढक्कन नहीं लगाया गया है, अगर ढक्कन लगा होता तो बच्चे कपिल की जान नहीं जाती। मृतक बच्चे के चाचा रामगोपाल प्रजापति ने बताया कि उन्हें स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि बच्चे की तबियत खराब है, जब हम यहां आए तो हमारा बच्चा मर चुका था।

इससे पहले बच्ची से हुआ था दुष्कर्म

3 साल पहले नगर के गंगा प्रसाद आवासीय स्कूल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। विभाग ने मान्यता रद्द कर दी थी, लेकिन प्रबंधन ने उसे दूसरे नाम से संचालित करना शुरू कर दिया है। लगातार हादसाें के बावजूद प्रशासन इन स्कूलाें के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हरपालपुर। बच्चे की मौत पर रोते-बिलखते हुए बच्चे की मां।

छात्रावास में रह रहे 56 छात्र , दूसरे स्कूलाें में एडमिशन

शिव आवासीय स्कूल में 56 छात्राें के एडमिशन हैं। पर माैके पर एक निजी आवासीय भवन में छात्रावास संचालित है। वह भी शासन से किसी प्रकार की स्वीकृति लिए बगैर। और 5वीं तक स्कूल संचालित किया जा रहा है। छात्रावास में रह रहे बच्चों को नगर के अलग-अलग स्कूलाें में एडमिशन दिलाए गए हैं। इनमें प्राइमरी से लेकर हायर सेकंडरी तक के बच्चे शामिल हैं।

अवैध रूप से संचालित हो रहे 55 आवासीय स्कूल

मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में सरकारी कायदे कानून को ठेंगा दिखाते हुए नगर में करीब 55 आवासीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। किराए के भवनों में संचालित आवासीय स्कूलों की शासन से कोई स्वीकृति नहीं है। इनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन आवासीय स्कूलों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। दो-दाे कमरे किराए के लेकर छात्रावासाें का संचालन किया जा रहा है।

भास्कर संवाददाता| हरपालपुर

राठ रोड स्थित शिव आवासीय स्कूल में छत पर बने शौचालय में शौच के लिए गए 9 वर्षीय छात्र की पानी की टंकी में गिर जाने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार की रात को हुआ। स्कूल संचालक रात को छात्र को इलाज के नौगांव अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे बच्चे के अभिभावकोंे ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हरपालपुर में ऐसे करीब 55 अवैध स्कूल हैं।

शिव आवासीय विद्यालय की छत पर शौचालय है। शाम को छात्र कपिल प्रजापति 9 वर्ष पिता राकेश प्रजापति शौच के लिए छत पर गया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया, इसी दौरान छात्रों की गिनती की गई। कपिल के गायब होने पर उसकी तलाश की गई, छत पर पहुंचने पर देखा कि शौचालय के बगल में बनी पानी की टंकी में पड़ा कपिल छटपटा रहा था। उसे बाहर निकाल कर स्कूल के कर्मचारी अस्पताल ले गए, हालत ठीक न होने पर उसे नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव का नौगांव में पीएम किया गया।

दीपेंद्र ने जब कपिल को निकाला तो तड़प रहा था

छात्र कपिल प्रजापति के काफी देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की गई। हॉस्टल में रहने वाले बच्चे और संचालक ने खोजना शुरू किया। हॉस्टल के एक अन्य छात्र दीपेंद्र कुशवाहा ने देखा कि कपिल हौद के अंदर पानी में छटपटा (तड़प) रहा है, देर किए बिना दीपेंद्र टंकी में उतरा और कपिल को बाहर निकाला। इसके बाद उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा

स्कूल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। छात्र कपिल प्रजापति की मौत के मामले में स्कूल संचालक की लापरवाही सामने आई है। छत पर शौचालय के पास ही पानी की टंकी बनी हुई है, इस टंकी से बच्चे पानी निकालते हैं। संचालक द्वारा टंकी में ढक्कन नहीं लगाया गया है, अगर ढक्कन लगा होता तो बच्चे कपिल की जान नहीं जाती। मृतक बच्चे के चाचा रामगोपाल प्रजापति ने बताया कि उन्हें स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि बच्चे की तबियत खराब है, जब हम यहां आए तो हमारा बच्चा मर चुका था।

इससे पहले बच्ची से हुआ था दुष्कर्म

3 साल पहले नगर के गंगा प्रसाद आवासीय स्कूल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। विभाग ने मान्यता रद्द कर दी थी, लेकिन प्रबंधन ने उसे दूसरे नाम से संचालित करना शुरू कर दिया है। लगातार हादसाें के बावजूद प्रशासन इन स्कूलाें के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हाॅस्टल की छत पर बनी पानी की टंकी, जिसमें कभी ढक्कन ही नहीं लगाया जाता, इसी से पानी निकालते समय बच्चा अंदर गिरा।

संचालक बोला- मेरी गलती नहीं

स्कूल संचालक अनुज द्विवेदी का कहना है कि हम बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं। इस मामले में उनकी गलती नहीं है। शाम को सभी बच्चों को भोजन कराया। इसके कुछ देर बाद कपिल बिना बताए छत पर शौच के लिए गया था। जब काफी देर तक नहीं आया तो ऊपर जाकर देखा तब वह टंकी में पड़ा मिला। उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे।

पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार

इस मामले में जांच की जा रही है, बच्चे की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। भुवेश्वर शर्मा, थाना प्रभारी हरपालपुर

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harpal Pur News - mp news class iii student dies due to drowning in residential school tank 55 such illegal residential schools in harpalpur

source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-class-iii-student-dies-due-to-drowning-in-residential-school-tank-55-such-illegal-residential-schools-in-harpalpur-084211-6057137.html

No comments:

Post a Comment